By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand Election 2022: राहुल बोले, उत्तराखंड और मेरे परिवार के बीच कुर्बानियों का रिश्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > Uttarakhand Election 2022: राहुल बोले, उत्तराखंड और मेरे परिवार के बीच कुर्बानियों का रिश्ता
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

Uttarakhand Election 2022: राहुल बोले, उत्तराखंड और मेरे परिवार के बीच कुर्बानियों का रिश्ता

Rajesh Pandey
Last updated: December 16, 2021 7:08 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
देहरादून। देहरादून के परेड ग्राउंड से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2022 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। विजय सम्मान रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने उत्तराखंड और अपने परिवार के बीच कुर्बानी का रिश्ता भी जोड़ा।

हम सबके एवं जन-जन के प्रिय नेता श्री @RahulGandhi जी ने देवभूमि उत्तराखंड के परेड ग्राउंड देहरादून में #VijayDiwas के अवसर पर आयोजित #विजय_सम्मान_रैली में पहुंचने पर भारत माँ व देवभूमि के वीर सपूत #CDSGeneralBipinRawat जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर .. 1/2 pic.twitter.com/XQhIfiY8eP

— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 16, 2021

Contents
देहरादून। देहरादून के परेड ग्राउंड से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2022 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। विजय सम्मान रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने उत्तराखंड और अपने परिवार के बीच कुर्बानी का रिश्ता भी जोड़ा।राहुल गांधी ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका सम्मान किया।रैली में राहुल गांधी ने 1971 के युद्ध में भारत की जीत को याद किया। उन्होंने कहा, बांग्लादेश युद्ध को लेकर दिल्ली में एक आयोजन हुआ। इसमें इंदिरा गांधी के नाम का जिक्र नहीं किया गया। जिस महिला ने देश के लिए 32 गोलियां झेलीं, उनका नाम तक नहीं लिया गया, क्योंकि यह सरकार सच्चाई से डरती है।उन्होंने कहा, मेरी दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए, जिस तरह से उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने देश के सम्मान के लिए अपने परिजनों को खो दिया, उसी तरह से मेरे परिवार ने भी बलिदान दिया है, लेकिन जिन परिवारों ने राष्ट्र के लिए कोई बलिदान नहीं दिया, वे इसे महसूस नहीं कर सकते।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, जो लोग आपको रोजगार दे सकते हैं, उन छोटे कारोबारियों, व्यापारियों को भाजपा ने खत्म कर दिया। जब तक भाजपा की सरकार केंद्र से नहीं हटेगी, युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा।उन्होंने कहा, हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज, तोप से देश मजबूत नहीं होता। देश मजबूत तब होता है, जब देश का नागरिक मजबूत होता है। जब जनता बिना डरे बोल सके, तब देश मजबूत होता है।राहुल गांधी ने कहा, आज देश को बांटा जा रहा है, कमजोर किया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। काले कानून, किसानों को खत्म करने को बनाए गए थे। किसान नहीं डरे और न ही पीछे हटे। उन्होंने कहा, जो 700 किसान शहीद हुए, उनके बारे में भाजपा के नेता सदन में कहते हैं कि किसी की मृत्यु नहीं हुई। पंजाब सरकार ने 400 किसानों को मुआवजा दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने नहीं दिया।  रैली को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया।
राहुल गांधी ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका सम्मान किया।
रैली में राहुल गांधी ने 1971 के युद्ध में भारत की जीत को याद किया। उन्होंने कहा, बांग्लादेश युद्ध को लेकर दिल्ली में एक आयोजन हुआ। इसमें इंदिरा गांधी के नाम का जिक्र नहीं किया गया। जिस महिला ने देश के लिए 32 गोलियां झेलीं, उनका नाम तक नहीं लिया गया, क्योंकि यह सरकार सच्चाई से डरती है।

धर्म का पथ न्याय का पथ है।

इस पथ पर हम सब साथ हैं।#विजय_सम्मान_रैली pic.twitter.com/vkpuXG1I2S

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 16, 2021

उन्होंने कहा, मेरी दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए, जिस तरह से उत्तराखंड के हजारों परिवारों ने देश के सम्मान के लिए अपने परिजनों को खो दिया, उसी तरह से मेरे परिवार ने भी बलिदान दिया है, लेकिन जिन परिवारों ने राष्ट्र के लिए कोई बलिदान नहीं दिया, वे इसे महसूस नहीं कर सकते।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, जो लोग आपको रोजगार दे सकते हैं, उन छोटे कारोबारियों, व्यापारियों को भाजपा ने खत्म कर दिया। जब तक भाजपा की सरकार केंद्र से नहीं हटेगी, युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा।

#VijayDiwas2021 के अवसर पर #विजय_सम्मान_रैली एवं श्री @RahulGandhi जी के स्वागत हेतु देवभूमि उत्तराखंड का परेड ग्राउंड देहरादून तैयार है। #राहुल_भैजी_आला#Uttarakhand #Congress@INCIndia @INCUttarakhand pic.twitter.com/RF16VKPOeS

— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 16, 2021

उन्होंने कहा, हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज, तोप से देश मजबूत नहीं होता। देश मजबूत तब होता है, जब देश का नागरिक मजबूत होता है। जब जनता बिना डरे बोल सके, तब देश मजबूत होता है।

#RahulGandhi #राहुल_भैजी_बोली, खूब बोली, भौत-भौत भलु बोली। उत्तराखंड के शिवत्व और वीरत्व का समावेश किया, भौत-भौत धन्यवाद।#विजय_दिवस #विजय_सम्मान_रैली #VijayDiwas #dehradun #uttarakhand pic.twitter.com/ZEfipH8NP6

— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 16, 2021

राहुल गांधी ने कहा, आज देश को बांटा जा रहा है, कमजोर किया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। काले कानून, किसानों को खत्म करने को बनाए गए थे। किसान नहीं डरे और न ही पीछे हटे। उन्होंने कहा, जो 700 किसान शहीद हुए, उनके बारे में भाजपा के नेता सदन में कहते हैं कि किसी की मृत्यु नहीं हुई। पंजाब सरकार ने 400 किसानों को मुआवजा दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने नहीं दिया।  रैली को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया।

You Might Also Like

सनगांव में बच्चों ने सिखाया, थोड़ा सब्र करो
यूपीसीएल का देहरादून शहर में 870 किमी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का लक्ष्य
14 से 22 जनवरी तक उत्तराखंड में सांस्कृतिक उत्सव
सीएम धामी ने शहीद हवलदार प्रदीप थापा को श्रद्धांजलि दी
इस फोटो ने बहुत कुछ कह दिया
TAGGED:Rahul Gandhi in DehradunUttarakhand Chunav 2022Uttarakhand congressUttarakhand Election 2022
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Uttarakhand Election 2022: AAP को लेकर चिंता में क्यों हैं हरीश रावत
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती पर किसानों से कही ये बातें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?