यूपीसीएल का देहरादून शहर में 870 किमी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का लक्ष्य

Rajesh Pandey
देहरादून का घंटाघर। फोटो- सार्थक पांडेय

देहरादून।

देहरादून शहर में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य हो रहा है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) देहरादून शहर के मुख्य भागों में 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनों को भूमिगत कर रहा है। इस परियोजना के तहत कुल 870 किमी लाइनों को भूमिगत करने का लक्ष्य है। शहर को तीन लॉट में बांटकर यह कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

लॉट-1 में दिलाराम चौक, मसूरी डायवर्जन, सर्वे चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग और आराघर चौक से रिस्पना पुल तक के इलाकों में भूमिगत लाइनों का कार्य किया जा रहा है। यह क्षेत्र देहरादून शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है।

लॉट-2 में रमाडा होटल, बल्लूपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, ग्राफिक एरा चौक और निरंजनपुर चौक शामिल हैं। यहां भूमिगत लाइनों के कार्य से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और सौंदर्य में सुधार होगा।

लॉट-3 में विधानसभा क्षेत्र, रिस्पना पुल, मोहकमपुर फ्लाईओवर, आईटी पार्क, और डोभाल चौक जैसे इलाके शामिल हैं। भूमिगत करने से इन क्षेत्रों में बिजली लाइनों के रखरखाव में कमी आएगी और सुरक्षा में वृद्धि होगी। भूमिगत लाइनों के लाभों में कम रख रखाव, कम ऊर्जा हानि, बिजली चोरी पर रोक और अधिक सुरक्षा शामिल है। जिससे तेज हवा, बारिश और पेड़ों की शाखाओं से प्रभावित होने वाली समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी।

इस परियोजना से देहरादून शहर का विद्युत वितरण तंत्र यूरोपीय देशों के समान सुदृढ़ और आधुनिक बनेगा। पर्यावरणीय लाभ के साथ-साथ यह पहल शहर को और अधिक सुरक्षित और सौंदर्यपूर्ण बनाएगी। आपातकालीन स्थानों जैसे कोरोनेशन अस्पताल, दून अस्पताल और महंत इन्द्रेश अस्पताल के आस पास भी भूमिगत लाइनों का कार्य किया जा रहा है, ताकि इन स्थानों की बिजली आपूर्ति हमेशा निर्बाध बनी रहे।

भूमिगत लाइनों के कारण दुर्घटनाओं का जोखिम भी कम होगा। गिरी हुई पावर लाइनों से होने वाली आग, वन्य जीवों को खतरा और निर्माण गतिविधियों से होने वाले नुकसान जैसी समस्याएं समाप्त होंगी। यूपीसीएल एमडी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूमिगत लाइनों के कार्यों को शीघ्र पूरा करें और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *