14 से 22 जनवरी तक उत्तराखंड में सांस्कृतिक उत्सव

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों एवं गुरुद्वारों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने तथा प्रसाद के रूप में उत्तराखंड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को राज्य में ड्राइ डे घोषित किया। सभी अधिकारियों को वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा,  22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाएं तथा सभी जनपदों में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएं। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा कार्यक्रम करने वाले जनपद को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एवं कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव संस्कृति एच.सी सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *