उत्तराखंड चुनावः इन सीटों पर सीधी टक्कर से बाहर रहे कांग्रेस और भाजपा

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी सीधी टक्कर नहीं दे पाए। वहीं चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आमने सामने के मुकाबले से बाहर हो गए। उधर, किसी भी सीट से चुनाव लड़ाने की बात कहने वाले चार बार के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी सिंह, जिनको भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था, खानपुर सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं।

उत्तराखंड की भगवानपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने चुनाव जीता। उनका सीधा मुकाबला बसपा के सुबोध राकेश से था, यहां भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह मात्र 12,067 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। जबकि विजेता ममता राकेश को 44,808 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को 39,997 वोट हासिल हुए।

Uttarakhand-Bhagwanpur
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1Mamta RakeshIndian National Congress446661424480845.36
2Satyapal SinghBharatiya Janata Party11998691206712.22
3Subodh RakeshBahujan Samaj Party398581393999740.49

 

देवप्रयाग सीट पर भाजपा के विनोद कंडारी ने उत्तराखंड क्रांति दल के दिवाकर भट्ट को सीधी टक्कर में हराया, जबकि यहां कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी 13,585 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। विजयी प्रत्याशी भाजपा के विनोद कंडारी को 17,330, उक्रांद के दिवाकर भट्ट को 14,742 वोट मिले।

Uttarakhand-Deoprayag
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1Mantri Prasad NaithaniIndian National Congress132123731358528.31
2Vinod KandariBharatiya Janata Party165757551733036.11
3Uttam SinghAam Aadmi Party10682410922.28
4Diwakar BhattUttarakhand Kranti Dal144532891474230.72

 

डीडीहाट पर भाजपा के विशन सिंह चुफाल छठीं बार विजयी हुए हैं। उनका मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी किशन भंडारी से था, जबकि यहां कांग्रेस के प्रदीप सिंह पाल 14,298 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। चुफाल को 20,594 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी किशन भंडारी को 17,368 वोट हासिल हुए।

Uttarakhand-Didihat
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1PRADEEP SINGH PALIndian National Congress138984001429826.17
2VISHAN SINGHBharatiya Janata Party1950810862059437.69
3GOVIND SINGHUttarakhand Kranti Dal631867171.31
4DIWAN SINGH MEHTAAam Aadmi Party291493400.62
5SURENDRA SINGH GURUNGSamajwadi Party163171800.33
6ANIL SINGHIndependent31123130.57
7KISHAN BHANDARIIndependent169863821736831.79

 

केदारनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत 21,886 वोट पाकर विजयी हुईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप सिंह रावत को 13,423 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मनोज रावत 12,557 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Uttarakhand-Kedarnath
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1MANOJ RAWATIndian National Congress120055521255720.68
2RAJARAMCommunist Party of India (Marxist)679106891.13
3SHAILA RANI RAWATBharatiya Janata Party2067812082188636.04
4SHYAM LAL CHANDRAVALBahujan Samaj Party573115840.96
5GAJPAL SINGH RAWATUttarakhand Kranti Dal735117461.23
6BADRISHSamajwadi Party23552400.4
7MANOJ KUMAR TINSOLAPeoples Party of India (Democratic)264162800.46
8SUMANTAam Aadmi Party45678046477.65
9KULDEEP SINGHIndependent757387951.31
10KULDEEP SINGH RAWATIndependent131342891342322.11

 

खानपुर सीट पर निर्दलीय उमेश कुमार 38,767 वोट हासिल करके निर्वाचित हुए। उनका सीधा मुकाबला बसपा के रविंद्र सिंह से रहा। रविंद्र सिंह को 31,915 वोट मिले। जबकि इस सीट पर 30,834 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी कुंवरानी देवयानी सिंह तीसरे तथा मात्र 6,289 वोट हासिल करके कांग्रेस के सुभाष सिंह चौधरी चौथे नंबर पर रहे।

Uttarakhand-Khanpur
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1KUNWARANI DEVYANI SINGHBharatiya Janata Party305882463083427.18
2RAVINDRA SINGHBahujan Samaj Party317221933191528.14
3SUBHASH SINGH CHOUDHARYIndian National Congress62395062895.54
4DIDAR SINGHSamajwadi Party25722590.23
5MANORMA TYAGIAam Aadmi Party79878050.71
6Munesh KumarRashtrawadi Janlok Party (Satya)1054210560.93
7SHAMEMAazad Samaj Party (Kanshi Ram)2078420821.84
8UMESH KUMARIndependent386401273876734.18

 

यमुनोत्री सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल 22,952 वोट हासिल करके विजयी हुए। उन्होंने सीधे मुकाबले में कांग्रेस के दीपक बिजल्वाण को हराया। दीपक को 16,313 वोट मिले, जबकि तीसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह को 10,620 वोट हासिल हुए।

Uttarakhand-Yamunotri
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1Kedar SinghBharatiya Janata Party101874331062020.36
2Jagaveer SinghBahujan Samaj Party325183430.66
3Deepak BijalwanIndian National Congress160382751631331.28
4Manoj Kohli ShyamAam Aadmi Party559245831.12
5Ramesh Chand RamolaUttarakhand Kranti Dal25682640.51
6VipinSatya Bahumat Party21622180.42
7Vishal SinghRashtriya Uttarakhand Party29412950.57
8Sanjay DobhalIndependent224105422295244.01

 

हरिद्वार जिला की मंगलौर सीट पर बसपा के सरवत करीम अंसारी ने 32,660 वोट पाकर सीधे मुकाबले में कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को हराया। यहां कांग्रेस उम्मीदवार को 32,062 वोट मिले, जबकि भाजपा के दिनेश सिंह 18,763 वोट हासिल करके तीसरे नंबर पर रहे।

Uttarakhand-Manglaur
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1Dinesh Singh PawarBharatiya Janata Party186121511876321.36
2Qazi Mohammad NizamuddinIndian National Congress318162463206236.5
3Sarwat Kareem AnsariBahujan Samaj Party32567933266037.18

 

हरिद्वार जिला की लक्सर सीट पर बसपा के शहजाद ने 34,899 वोट पाकर सीधे मुकाबले में भाजपा के संजय गुप्ता को हराया। भाजपा उम्मीदवार को 24,459 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अंतरिक्ष सैनी 11,584 वोट हासिल करके तीसरे नंबर पर रहे।

Uttarakhand-Laksar
Result Status
O.S.N.CandidatePartyEVM VotesPostal VotesTotal Votes% of Votes
1Antriksh SainiIndian National Congress11495891158414.2
2ShahzadBahujan Samaj Party347781213489942.77
3Sanjay GuptaBharatiya Janata Party243581012445929.98
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *