देखें UKPSC की इन परीक्षाओं की Answer Key

Rajesh Pandey

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने  पशुचिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 पद हेतु मुख्य (लिखित) (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2023 के प्रश्नपत्रों की चारों सीरीज (A, B, C & D) की उत्तरकुंजी को वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए देखें आयोग की विज्ञप्ति- विज्ञप्ति

आयोग के निर्देश- निर्देश

आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। आयोग ने प्रथम प्रश्नपत्र- सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिन्दी, द्वितीय प्रश्नपत्र- पशुचिकित्सा विज्ञान एवं तृतीय प्रश्नपत्र- पशु विज्ञान विषयों की चारों सीरीज की Answer key को प्रसारित किया है।

Provisional Answer Key Paper-First

Provisional Answer Key Paper-Second

Provisional Answer Key Paper-Third

यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है, तो वह आयोग की वेबसाइट पर Online Answer Key Objection के लिंक पर अपनी आपत्तियों को आयोग से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक 29 फरवरी, 2024 से 06 मार्च, 2024 तक दर्ज करा सकते हैं।

अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रू0 50.00 का भुगतान करना होगा।

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक Online Answer Key Objection के अतिरिक्त ई-मेल, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उक्त के अतिरिक्त अभ्यर्थी द्वारा अन्तिम तिथि के उपरान्त प्रेषित आपत्तियों तथा प्रति- प्रश्न आपत्ति के सापेक्ष निर्धारित शुल्क रुपये 50.00 का भुगतान नहीं किये जाने की दशा में प्रस्तुत आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *