By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड में हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह सार्वजनिक, प्रीतम के बयान पर यह बोले हरीश रावत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > उत्तराखंड में हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह सार्वजनिक, प्रीतम के बयान पर यह बोले हरीश रावत
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

उत्तराखंड में हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह सार्वजनिक, प्रीतम के बयान पर यह बोले हरीश रावत

Rajesh Pandey
Last updated: March 13, 2022 11:46 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। फोटो- पूर्व सीएम हरीश रावत के सोशल मीडिया पोस्ट से ली गई है।
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आ रहा है। लालकुआं सीट से चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह बात सार्वजनिक कर दी कि वो रामनगर से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। बाद में उन्हें लालकुआं भेजा गया, न चाहते हुए भी इस फैसले को स्वीकार करते हुए लालकुआं पहुंच गया। रावत के बयान से साफ है, उनको बिना इच्छा के लालकुआं भेजा गया था।

साथ ही, एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तथाकथित मांग करने वाले व्यक्ति को पदाधिकारी बनाने का फैसला किसका था ! इसकी जांच होनी चाहिए। उस व्यक्ति को राजनीतिक रूप से उपकृत करने वालों को भी सब लोग जानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने अपनी पोस्ट में कहा, मैं सभी उम्मीदवारों की हार का उत्तरदायित्व अपने सर पर ले चुका हूं और सभी को मुझ पर गुस्सा निकालने, खरी खोटी सुनाने का हक है।

  • हर कोई मुझसे कहता था कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार ले आओगे नः हरीश रावत

उन्होंने प्रीतम सिंह के एक बयान पर अपनी बात रखते हुए कहा, प्रीतम सिंह जी ने एक बहुत सटीक बात कही कि आप जब तक किसी क्षेत्र में पांच साल काम नहीं करेंगे तो आपको वहां चुनाव लड़ने नहीं पहुंचना चाहिए। फसल कोई बोये, काटने कोई और पहुंच जाए, यह उचित नहीं है।

#Ramnagar #LalKuan
मैं सभी #उम्मीदवारों की हार का उत्तरदायित्व अपने सर पर ले चुका हूं और सभी को मुझ पर गुस्सा निकालने, खरी खोटी सुनाने का हक है। श्री @incpritamsingh जी ने एक बहुत सटीक बात कही कि आप जब तक किसी क्षेत्र में 5 साल काम नहीं करेंगे तो.. 1/2 pic.twitter.com/MB019ovLKP

— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) March 13, 2022

रावत ने लिखा, मैं बार-बार यह कह रहा था कि मैं सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करूंगा। स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में राय दी गई कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए अन्यथा गलत संदेश जाएगा। इस सुझाव के बाद मैंने रामनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की। रामनगर मेरे लिए नया क्षेत्र नहीं था। मैं 2017 में वहीं से चुनाव लड़ना चाहता था। मेरे तत्कालिक सलाहकार द्वारा यह कहे जाने पर कि वो केवल रामनगर से चुनाव लड़ेंगे, सल्ट से चुनाव नहीं लड़ना चाहते, तो मैंने रामनगर के बजाय किच्छा से चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस बार भी पार्टी ने जब रामनगर से मुझे चुनाव लड़ाने का फैसला किया तो रामनगर से उम्मीदवारी कर रहे व्यक्ति को सल्ट से उम्मीदवार घोषित किया और सल्ट उनका स्वाभाविक क्षेत्र था और पार्टी की सरकारों ने वहां ढेर सारे विकास के कार्य करवाए थे।

  • पराजय के बाद आलोचनाओं पर हरदा ने लिखी एक लंबी भावुक पोस्ट

पूर्व सीएम रावत ने लिखा है, मुझे रामनगर से चुनाव लड़ाने का फैसला भी पार्टी का था और मुझे रामनगर के बजाय लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का फैसला भी पार्टी का ही था। मैं रामनगर से ही चुनाव लड़ना चाहता था, मैंने रामनगर में कार्यालय चयनित कर लिया था और मूहुर्त निकाल कर नामांकन का समय व तिथि घोषित कर दी थी और मैं रामनगर को प्रस्थान कर चुका था।

रावत बताते हैं, मुझे सूचना मिली कि मैं लालकुआं से चुनाव लड़ूं, यह भी पार्टी का सामूहिक फैसला था। मैंने न चाहते हुए भी फैसले को स्वीकार किया और मैं रामनगर के बजाय लालकुआं पहुंच गया। मुझे यह भी बताया गया कि मुझे लालकुआं से चुनाव लड़ाने में सभी लोग सहमत हैं‌। लालकुआं पहुंचने पर मुझे लगा कि स्थिति ऐसी नहीं है। मैंने अपने लोगों से परामर्श कर दूसरे दिन अर्थात 27 तारीख को नामांकन न करने का फैसला किया और पार्टी प्रभारी महोदय को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि यदि मैं ऐसा करता हूं तो उससे पार्टी की स्थिति बहुत खराब हो जाएगी। मैं ऐसा न करूं। 27 तारीख को न चाहते हुए भी मैंने नामांकन किया और मैंने अपने आपसे कहा कि हरीश रावत तुम्हें पार्टी हित में यदि आसन्न हार को गले लगाना है तो तुम उससे भाग नहीं सकते हो।

रावत ने पोस्ट में लिखा,  मैं केवल इतना भर कहना चाहता हूं कि श्री प्रीतम सिंह जी की बात से सहमत होते हुए भी मुझे किन परिस्थितियों में रामनगर और फिर लालकुआं से चुनाव लड़ना पड़ा। यदि उस पर सार्वजनिक बहस के बजाय पार्टी के अंदर विचार मंथन कर लिया जाए तो मुझे अच्छा लगेगा।

  • उत्तराखंड में महिलाओं ने भाजपा को इसलिए नहीं हटाया सत्ता से

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सवाल पूछते हुए लिखा है, मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तथाकथित मांग करने वाले व्यक्ति को पदाधिकारी बनाने का फैसला किसका था! इसकी जांच होनी चाहिए। न उस व्यक्ति के नामांकन से मेरा दूर-दूर तक कोई वास्ता था, क्योंकि वह व्यक्ति कभी भी राजनीतिक रूप से मेरे नजदीक नहीं रहा था। उस व्यक्ति को राजनीतिक रूप से उपकृत करने वालों को भी सब लोग जानते हैं। उसे किसने सचिव बनाया, फिर महासचिव बनाया और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में उसे किसका समर्थन हासिल था, यह तथ्य सबको ज्ञात है, उस व्यक्ति के विवादास्पद मूर्खतापूर्ण बयान के बाद मचे हल्ले-गुल्ले के दौरान उसे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का प्रभारी बनाने में किसका हाथ रहा है, यह अपने आप में जांच का विषय है!

You Might Also Like

रुद्राक्ष समूह की एक नई प्रजाति सहित आठ नई वनस्पतियां खोजीं
सुरंग में फंसे सभी लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लेंगेः सीएम
डेंगू से जंगः स्वास्थ्य सचिव ने इन डॉक्टर्स को दिया नोटिस, दो का वेतन रोका
उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों के ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” का मिली शानदार सफलता
Uttarakhand election 2022: कांग्रेस में विवाद के पीछे टिकटों का बंटवारा तो नहीं
TAGGED:Devender YadavIndian National CongressIndian National Congress UttarakhandPriyanka Gandhi VadraRahul GandhiUttarakhand chunavUttarakhand Chunav 2022Uttarakhand chunav result 2022Uttarakhand congress
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंडः भाजपा जीतकर भी नहीं तोड़ पाई अपना रिकार्ड, कांग्रेस कुछ आगे बढ़ी
Next Article उत्तराखंड चुनावः इन सीटों पर सीधी टक्कर से बाहर रहे कांग्रेस और भाजपा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?