ई-मंत्रिमंडल के लिए उत्तराखंड को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

Rajesh Pandey
18 वें सीएसआई- एसआईजी ई-गवर्नेंस अवार्ड 2020 के लिए चुना गया उत्तराखंड
उत्तराखंड को 18 वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है। राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रिमंडल के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस दिया जाएगा। लखनऊ में 12 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के गोपन विभाग के अधिकारी यह अवार्ड प्राप्त करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
नॉन-प्रोफिट सोसायटी सीएसआई ई गवर्नेंस में विभिन्न श्रेणियों में बेहतर कार्य के लिए अवार्ड देती है। उत्तराखण्ड में ई-कैबिनेट की पहल को ई-गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम मानते हुए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था द्वारा इसे बेस्ट प्रैक्टिसेज के अंतर्गत अन्य राज्यों के साथ भी साझा किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गोपन विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए ई-गवर्नेंस बहुत जरूर है। ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट, सीएम हेल्पलाइन आदि महत्वपूर्ण पहल हैं। कोशिश है कि लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक लाभ मिले।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि ई-कैबिनेट की पहल करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। उत्तराखंड में ई-कैबिनेट के मॉडल पर दूसरे राज्यों में भी विचार किया जा रहा है। सचिवालय के लगभग सभी अनुभागों में ई-ऑफिस प्रारंभ किया जा चुका है। सूचना तकनीक के प्रयोग से प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार हुआ है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *