By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: पर्यटन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा संकट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > current Affairs > पर्यटन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा संकट
current AffairsFeatured

पर्यटन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा संकट

Rajesh Pandey
Last updated: August 5, 2021 9:15 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) का कहना है कि पर्यटन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा संकट, लगातार दूसरे साल भी जारी है। वर्ष 2021 में जनवरी और मई महीनों में, अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में 2019 के स्तर की तुलना में 85 फ़ीसदी की गिरावट आंकी गई है।

संयुक्त राष्ट्र समाचार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार,  विश्व पर्यटन संगठन के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में इसी अवधि की तुलना में यह 65 फ़ीसदी गिरावट है।

यूएन एजेंसी के अनुसार, मई महीने में हालात में मामूली सुधार के बावजूद, कोविड-19  के नए प्रकारों के उभरने और पाबन्दियाँ जारी रहने से अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन की पुनर्बहाली पर असर पड़ रहा है।

इस बीच, विश्व के अनेक देशों में घरेलू पर्यटन के मामले में उछाल देखा गया है।

यूएन पर्यटन एजेंसी के नए आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 के पहले पाँच महीनों में, 2020 के दौरान इसी अवधि की तुलना में, 14 करोड़ 70 लाख कम यात्रियों ने सफ़र किया है।

महामारी से पूर्व, वर्ष 2019 की तुलना में, 46 करोड़ की कमी दर्ज की गई है. मगर डेटा दिखाता है कि मई महीने में अपेक्षाकृत हल्का बदलाव देखने को मिला है।

अप्रैल 2021 में यात्रियों के आगमन में 86 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी, जो मई में 82 प्रतिशत (मई 2019 की तुलना में) देखी गई है।

ऊपर की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे इस रुझान की वजह, यात्रा सम्बन्धी पाबन्दियों में ढील दिया जाना और उपभोक्ताओं के आत्मविश्वास में कुछ हद तक बढ़ोतरी होना बताया गया है।

विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव ज़ुराब पोलोलिकाश्विली ने कहा, “दुनिया भर में टीकाकरण की रफ़्तार में तेज़ी लाना, निरन्तर बदल रही यात्रा पाबन्दियों के सम्बन्ध में समन्वय व संचार को असरदार बनाना और आवाजाही को सुगम्य बनाने के लिये डिजिटल औज़ारों को बढ़ावा देना, यात्रा में भरोसे का पुनर्निर्माण करने और पर्यटन को फिर से शुरू करने के लिये अति महत्वपूर्ण है।”

एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में, अन्तरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन में सबसे अधिक गिरावट दर्ज होना जारी है। वर्ष 2021 के पहले पाँच महीनों में, वर्ष 2019 में इसी अवधि की तुलना में, अन्तरराष्ट्रीय यात्रियों में 95 प्रतिशत की कमी आई है।

योरोप इस मामले में दूसरे स्थान पर है, जहाँ 85 फ़ीसदी की कमी हुई है। इसके बाद मध्य पूर्व (83 प्रतिशत गिरावट) और फिर अफ़्रीका (81 प्रतिशत कमी) है।

अमेरिकी क्षेत्र में तुलनात्मक रूप से कम गिरावट आंकी गई है। जून महीने में अपनी सीमाओं को पूरी तरह बन्द रखने वाले स्थलों की संख्या 63 रह गई, जबकि फ़रवरी में यह आंकड़ा 69 था।

इनमें से 33 एशिया और प्रशान्त में और महज़ सात योरोप में थीं, जो कि एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ फ़िलहाल यात्राओं के लिये सबसे कम पाबन्दियां हैं।

कैरीबियाई क्षेत्र में अपेक्षाकृत रूप से, मई 2021 तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा गया है। अमेरिका से यात्राओं में बढ़ोतरी होने से कैरीबियाई व मध्य अमेरिका और मैक्सिको में पर्यटन स्थलों को लाभ मिला है।

पश्चिमी योरोप, दक्षिणी और भूमध्यसागर योरोप, दक्षिण अमेरिका और मध्य अमेरिका में अप्रैल की तुलना में मई महीने में, थोड़ा ज़्यादा बेहतर नतीजे देखने को मिले हैं।

यूएन एजेंसी के मुताबिक, अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रहा है, मगर पुनर्बहाली की प्रक्रिया बड़ी नाज़ुक और विषमतापूर्ण है।

कोविड-19 के नए प्रकार, डेल्टा वैरिएंट, के प्रति चिन्ता बढ़ रही है और इस वजह से अनेक देशों को दोबारा पाबन्दियां लगानी पड़ी हैं।

इसके अलावा, प्रवेश सम्बन्धी अनिवार्यताओं में उतार-चढ़ाव और स्पष्ट जानकारी का अभाव, उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम के दौरान, अन्तरराष्ट्रीय यात्राएं फिर से शुरू करने पर असर डालता रहेगा।

मगर, विश्वभर में टीकाकरण कार्यक्रमों के साथ-साथ, वैक्सीन की ख़ुराक पूरी तरह से ले चुके यात्रियों के लिए यात्रा सम्बन्धी शर्तों में नरमी के ज़रिये, और डिजिटल समाधानों की मदद से सफ़र फिर से सामान्य बनाने के लिये प्रयासों में योगदान किया जा रहा है।

योरोपीय संघ में डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र इसी का एक उदाहरण है।

चीन और रूस ने पहले ही संकट के पूर्व के स्तर को पार कर लिया है, जबकि अमेरिका में घरेलू यात्राओं में और भी मज़बूती आ रही है।

यह लेख पहले यहां प्रकाशित हुआ।
Keywords:- History of tourism, International tourist, International travel, UNWTO Secretary, EU Digital COVID Certificate

 

Contents
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) का कहना है कि पर्यटन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा संकट, लगातार दूसरे साल भी जारी है। वर्ष 2021 में जनवरी और मई महीनों में, अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में 2019 के स्तर की तुलना में 85 फ़ीसदी की गिरावट आंकी गई है।संयुक्त राष्ट्र समाचार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार,  विश्व पर्यटन संगठन के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में इसी अवधि की तुलना में यह 65 फ़ीसदी गिरावट है।यूएन एजेंसी के अनुसार, मई महीने में हालात में मामूली सुधार के बावजूद, कोविड-19  के नए प्रकारों के उभरने और पाबन्दियाँ जारी रहने से अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन की पुनर्बहाली पर असर पड़ रहा है।इस बीच, विश्व के अनेक देशों में घरेलू पर्यटन के मामले में उछाल देखा गया है।यूएन पर्यटन एजेंसी के नए आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 के पहले पाँच महीनों में, 2020 के दौरान इसी अवधि की तुलना में, 14 करोड़ 70 लाख कम यात्रियों ने सफ़र किया है।महामारी से पूर्व, वर्ष 2019 की तुलना में, 46 करोड़ की कमी दर्ज की गई है. मगर डेटा दिखाता है कि मई महीने में अपेक्षाकृत हल्का बदलाव देखने को मिला है।अप्रैल 2021 में यात्रियों के आगमन में 86 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी, जो मई में 82 प्रतिशत (मई 2019 की तुलना में) देखी गई है।ऊपर की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे इस रुझान की वजह, यात्रा सम्बन्धी पाबन्दियों में ढील दिया जाना और उपभोक्ताओं के आत्मविश्वास में कुछ हद तक बढ़ोतरी होना बताया गया है।विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव ज़ुराब पोलोलिकाश्विली ने कहा, “दुनिया भर में टीकाकरण की रफ़्तार में तेज़ी लाना, निरन्तर बदल रही यात्रा पाबन्दियों के सम्बन्ध में समन्वय व संचार को असरदार बनाना और आवाजाही को सुगम्य बनाने के लिये डिजिटल औज़ारों को बढ़ावा देना, यात्रा में भरोसे का पुनर्निर्माण करने और पर्यटन को फिर से शुरू करने के लिये अति महत्वपूर्ण है।”एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में, अन्तरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन में सबसे अधिक गिरावट दर्ज होना जारी है। वर्ष 2021 के पहले पाँच महीनों में, वर्ष 2019 में इसी अवधि की तुलना में, अन्तरराष्ट्रीय यात्रियों में 95 प्रतिशत की कमी आई है।योरोप इस मामले में दूसरे स्थान पर है, जहाँ 85 फ़ीसदी की कमी हुई है। इसके बाद मध्य पूर्व (83 प्रतिशत गिरावट) और फिर अफ़्रीका (81 प्रतिशत कमी) है।अमेरिकी क्षेत्र में तुलनात्मक रूप से कम गिरावट आंकी गई है। जून महीने में अपनी सीमाओं को पूरी तरह बन्द रखने वाले स्थलों की संख्या 63 रह गई, जबकि फ़रवरी में यह आंकड़ा 69 था।इनमें से 33 एशिया और प्रशान्त में और महज़ सात योरोप में थीं, जो कि एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ फ़िलहाल यात्राओं के लिये सबसे कम पाबन्दियां हैं।कैरीबियाई क्षेत्र में अपेक्षाकृत रूप से, मई 2021 तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा गया है। अमेरिका से यात्राओं में बढ़ोतरी होने से कैरीबियाई व मध्य अमेरिका और मैक्सिको में पर्यटन स्थलों को लाभ मिला है।पश्चिमी योरोप, दक्षिणी और भूमध्यसागर योरोप, दक्षिण अमेरिका और मध्य अमेरिका में अप्रैल की तुलना में मई महीने में, थोड़ा ज़्यादा बेहतर नतीजे देखने को मिले हैं।यूएन एजेंसी के मुताबिक, अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रहा है, मगर पुनर्बहाली की प्रक्रिया बड़ी नाज़ुक और विषमतापूर्ण है।कोविड-19 के नए प्रकार, डेल्टा वैरिएंट, के प्रति चिन्ता बढ़ रही है और इस वजह से अनेक देशों को दोबारा पाबन्दियां लगानी पड़ी हैं।इसके अलावा, प्रवेश सम्बन्धी अनिवार्यताओं में उतार-चढ़ाव और स्पष्ट जानकारी का अभाव, उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम के दौरान, अन्तरराष्ट्रीय यात्राएं फिर से शुरू करने पर असर डालता रहेगा।मगर, विश्वभर में टीकाकरण कार्यक्रमों के साथ-साथ, वैक्सीन की ख़ुराक पूरी तरह से ले चुके यात्रियों के लिए यात्रा सम्बन्धी शर्तों में नरमी के ज़रिये, और डिजिटल समाधानों की मदद से सफ़र फिर से सामान्य बनाने के लिये प्रयासों में योगदान किया जा रहा है।योरोपीय संघ में डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र इसी का एक उदाहरण है।चीन और रूस ने पहले ही संकट के पूर्व के स्तर को पार कर लिया है, जबकि अमेरिका में घरेलू यात्राओं में और भी मज़बूती आ रही है।यह लेख पहले यहां प्रकाशित हुआ।Keywords:- History of tourism, International tourist, International travel, UNWTO Secretary, EU Digital COVID Certificate

You Might Also Like

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग
सैनिक स्कूल समिति से संबद्धता को अब तक 194 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन, आवेदन जारी
गेहूं की आत्मकथा
उत्तराखंड के सीएम रावत ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 : कारगर और कम लागत में उपचार नहीं मिलना है कैंसर से मृत्यु की खास वजह
TAGGED:EU Digital COVID CertificateHistory of tourismInternational touristInternational travelUNWTO Secretary
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सूचना विभाग से बोले सीएम, आम आदमी तक पहुंचाओ सरकार की योजनाएं
Next Article Video: एक दिन की दिहाड़ी 65 रुपये के लिए रोजाना 20 किमी. पैदल चलते हैं 65 साल के बुजुर्ग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?