उत्तराखंड चुनावः रामनगर से माफी मांगी और लालकुआं से यह बोले, हरीश रावत

Rajesh Pandey

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस ने रामनगर विधानसभा सीट से शिफ्ट करके लालकुआं में प्रत्याशी बनाया है। इस शिफ्टिंग पर उन्होंने रामनगर क्षेत्र के लोगों से माफी मांगते हुए कहा, मैं अपनी जिंदगी की एक बड़ी अभिलाषा को पूरा नहीं कर पाया। रावत कल रामनगर से नामांकन करने की घोषणा कर चुके थे, पर देर रात कांग्रेस ने पांच सीटों पर व्यापक बदलाव कर दिया।

सोशल मीडिया पोस्ट में रावत ने कहा, कहीं माँ गर्जिया की प्रार्थना में मुझसे कुछ त्रुटि रह गई। मैं क्षमा चाहता हूँ, माँ गर्जिया देवी से भी और आप सब रामनगर वासियों से भी।

वो कहते हैं, रामनगर से चुनाव न लड़ना मेरे लिए एक भावनात्मक चोट है। मैं चुनाव भले ही न लड़ पा रहा हूँ रामनगर से,  मगर रामनगर हमेशा मेरे हृदय में रहेगा और मैं जिस अभिलाषा के साथ रामनगर और उससे चारों तरफ से जुड़े हुए क्षेत्रों का आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए चुनाव लड़ना चाहता था, उस इच्छा को मैं हमेशा आगे बढ़ाऊंगा।

वो लिखते हैं,  कांग्रेस के साथियों का जिन्होंने मेरे साथ बड़ी-बड़ी कल्पना जोड़ ली थी, सर्वथा विपरीत परिस्थितियों में ये कमर कसकर मुझे विजयश्री दिलवाने के लिए रात-दिन काम करना शुरू कर दिया था, मैं उन सबसे भी क्षमा प्रार्थी हूँ।  मैं आपका अपराधी हूँ, पार्टी का आदेश मानना मेरा कर्तव्य है। मैं अब उस कर्तव्य को पूरा करने के लिए आप सब साथियों का स्नेह और रामनगर की जनता-जनार्दन और माँ गर्जिया का आशीर्वाद लेकर लालकुआं जा रहा हूं।

वहीं रावत ने एक ट्वीट में लालकुआं के लिए कहा, लालकुआं उत्तराखंड की परंपराओं और आधुनिक स्वरूप लेकर तेजी से आगे बढ़ता हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने मुझे आपका आशीर्वाद लेने के लिए अधिकृत किया है, मैं आपकी शरण में आ रहा हूंँ।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *