अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही सरकारः सीएम

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखंड जन विकास समिति  के ‘‘पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जन विकास समिति राज्य में अनेक पहल कर रही है, यह सराहनीय प्रयास है। समितियों एवं संस्थाओं के माध्यम से अनेक कार्य किए जा सकते हैं। समिति ने समूह में कार्य करने वाले लोगों को अपने साथ जोड़ा है, यह एक अच्छा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में राज्य सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। इस अवसर पर उत्तराखंड जन विकास समिति के अध्यक्ष संजय उनियाल, दिग्विजय सिंह भंडारी, जगदीश भट्ट, तारादत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *