हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।अब इन चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आयोग के अनुसार पांच से नौ दिसंबर 2023 तक आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य (लिखित) और कम्प्यूटर परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को औपबन्धिक रूप से सफल घोषित किया गया है।



