उत्तराखंड: चमोली में शिक्षक ने छात्रों से कार धुलवाई, निलंबित – जांच एक सप्ताह में

Rajesh Pandey

देहरादून/ चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद में छात्रों से अपनी निजी कार धुलवाने वाले एक सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह मामला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जूनीधार का है, जहां सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी ने कथित तौर पर छात्रों को पढ़ाई छोड़कर अपनी कार धुलवाने के काम पर लगा दिया था। जब इसका वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर फैला, तो सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसका तत्काल संज्ञान लिया।

मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से गाड़ी धुलवाई जा रही, बड़ा पीड़ादायक है। छात्रों को पढ़ने की जगह निजी कार्य करवाना कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। ऐसी हरकतों को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।”

मंत्री के निर्देश के बाद, चमोली जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
* निलंबित शिक्षक को मुख्यालय उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, थराली अटैच किया गया है।
* प्रकरण की विस्तृत और ठोस जांच उप शिक्षा अधिकारी (बेसिक शिक्षा), थराली को सौंपी गई है।
* जांच अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को सौंपनी होगी।
शिक्षा विभाग की इस तेज कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि छात्रों के शोषण या उन्हें निजी कार्यों में लगाने के मामलों में उत्तराखंड सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *