तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में चार नये चेहरे, 11 मंत्रियों ने शपथ ली

Rajesh Pandey
देहरादून। उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम में चार नये चेहरों को शामिल किया गया है। राजभवन में शुक्रवार को 11 मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पाडेय, बंशीधर भगत, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल को कैबिनेट मंत्री तथा रेखा आर्य, धन सिंह रावत और स्वामी यतीश्वरानंद को राज्य मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में शामिल चार नये चेहरों में बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद तथा बंशीधर भगत शामिल हैं।
वहीं, त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में मंत्री रहे मदन कौशिक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे बंशीधर भगत को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी आपसी समन्वय के साथ प्रदेश के विकास में प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे और एक नए उत्तराखंड का निर्माण करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए आपका सहयोग मिलता रहेगा, इसका मुझे पूरा विश्वास है। प्रदेश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ समन्वय और सहयोग से हम सभी प्रदेश के विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *