By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Chamoli Artisans Fair Local Products: चमोली में Empower Society का कारीगर मेला, स्थानीय उत्पादों को मिला मंच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Business > Chamoli Artisans Fair Local Products: चमोली में Empower Society का कारीगर मेला, स्थानीय उत्पादों को मिला मंच
BusinessNewsUttarakhand

Chamoli Artisans Fair Local Products: चमोली में Empower Society का कारीगर मेला, स्थानीय उत्पादों को मिला मंच

Rajesh Pandey
Last updated: December 15, 2025 10:07 pm
Rajesh Pandey
4 months ago
Share
SHARE

Chamoli Artisans Fair Local Products: चमोली, 15 दिसंबर, 2025: एम्पावर सोसाइटी ने स्थानीय संसाधनों पर आधारित क्राफ्ट पर काम करने वालीं संस्थाओं देव डंका और कल्प गंगा के साथ मिलकर दशोली ब्लॉक के बेमरू- बजनी फार्म्स में कारीगर मेला लगाया। मेले में कारीगरों और किसानों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया। मेला देखने और उत्पाद खरीदने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग पहुंचे।

पहले दिन कारीगर मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पशुपालन एवं आजीविका संवर्धन विशेषज्ञ डॉ. राजीव ने किया। डॉ. राजीव ने ग्रामीणों को पशुपालन को आजीविका का माध्यम बनाने का आह्वान करते हुए पशुपालन, चारा प्रबंधन के साथ, कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। दूसरे दिन मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान ने किया।

Chamoli Artisans Fair Local Products: प्रमुख आकर्षण रहे स्थानीय उत्पाद

मेले में उत्तराखंड की समृद्ध हस्तकला और कृषि उपज की झलक देखने को मिली। प्रदर्शित उत्पादों में मुख्य रूप से शामिल थे:

  • प्राकृतिक फाइबर उत्पाद: रिंगाल, बाँस और अन्य प्राकृतिक रेशों से बनी कलाकृतियाँ।
  • हस्तशिल्प और वस्त्र: लोहे के उत्पाद, हथकरघा, किड्स वियर, बैग, ऊनी वस्त्र जैसे स्वेटर, शॉल, हाथ के दस्ताने, मोजे और याक तथा अंगोरा ऊन से बनी टोपियाँ/कैप, कैंडल्स, दीये आदि।
  • मिट्टी और पत्थर की कला: मनमोहक मिट्टी के उत्पाद और पत्थर पर उकेरी गई कलाकृतियाँ।
  • कृषि और खाद्य उत्पाद: शुद्ध घी, शहद, तेल, गुड़, लाल चावल, दाल (जैसे राजमा), फल (माल्टा, अखरोट), आलू और मक्का (कॉर्न) आधारित उत्पाद।

 स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर ज़ोर: एम्पावर सोसाइटी की सचिव मोनादीपा सरमा के अनुसार, यह पहल न केवल  स्थानीय कारीगरों को एक बाजार प्रदान करती है, बल्कि यह सुनिश्चित करती है कि उनके पारम्परिक कौशल और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाएँ। ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए इन स्थानीय और जैविक उत्पादों का उपभोग समय की माँग है।

Chamoli Artisans Fair Local Products: इस मेले को ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी कला तथा कृषि उपज को उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक सफल कदम माना जा रहा है।

सोसाइटी की सचिव मोनादीपा सरमा ने बताया, कारीगर मेले की तैयारियां लगभग एक माह से की जा रही थीं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण अपने उत्पादों को मेला स्थल में ला सकें। मेला 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चला।

Also Read: Empower Society Initiatives: Micro planning Expert प्रशांता ने असम में एम्पावर सोसाइटी के कार्यों की समीक्षा की

एम्पावर सोसाइटी के उपाध्यक्ष (क्रियान्वयन) निखिल ने बताया,सोसाइटी के मास्टर ट्रेनर ग्रामीणों को स्थानीय संसाधनों पर आधारित हस्तकला के उत्पादों का प्रशिक्षण देते हैं। ग्रामीण रिंगाल, बांस एवं प्राकृतिक रेशों से घरों में रोजमर्रा के कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद, जैसे- विभिन्न आकार की अलग अलग कार्यों में प्रयोग की जाने वालीं टोकरियां, पर्स, बैग, चटाइयां, अंब्रेला, पानी की बोतलें, चप्पलें सहित सजावटी सामान आदि बनाते हैं। कारीगर मेला में ग्रामीणों ने अपने बनाए उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध कराए। यह सब कौशल विकास एवं संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की वजह से संभव हो सका। संस्था ग्रामीणों को उनके बनाए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने यानी मार्केट लिंकेज में सहयोग करती है।

मेला प्रबंधन में मास्टर ट्रेनर राजेश लाल और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोसाइटी की सचिव मोनादीपा सरमा ने बताया, यह टीम ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

You Might Also Like

क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023 प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश में तीसरा स्थान
उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलः आपात मेडिकल सेवा के लिए डाॅक्टरों को प्रशिक्षित कर रहा एम्स ऋषिकेश
उत्तराखंड में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाएं अफसर
उत्तराखंड में सात मई से शुरू होंगी आयोग की परीक्षाएं
डिजिटल महोत्सवः रुद्रप्रयाग की मनीषा रमोला का एआई आधारित औषधीय पत्ती एप सम्मानित
TAGGED:Agribusiness Products UttarakhandAngora Wool ProductsChamoliChamoli Artisans FairChamoli HandloomDev DankaEmpower SocietyKalpa GangaLocal Products UttarakhandMerino Wool ShawlsRingal Bamboo ProductsRural Economy BoostYak Wool Products
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Uttarakhand Women Commission Awareness: जनजातीय समूहों ने जाने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के कार्य
Next Article Uttarakhand Primary Teacher Recruitment: प्राथमिक शिक्षकों के 1670 पदों के लिए रिकॉर्ड 61861 आवेदन, एक पद के लिए औसतन 37 आवेदन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?