दवाइयों और ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी को सख्ती से रोकें अफसरः मुख्यसचिव

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 के संबंध में प्रदेश स्तर के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में दवाइयों व ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने कोविड के प्रसार को रोकने के लिए एनफोर्समेंट पर भी फोकस करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से चेक किया जाए, ताकि उनकी ट्रेसिंग सुनिश्चित की जा सके। बॉर्डर चेक पोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पेशेंट की लगातार मॉनिटरिंग कर टेली कन्सल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।
इसके बाद मुख्य सचिव ने प्रदेश के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों के उच्चाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी समस्याओं पर बात की।
उन्होंने प्राइवेट अस्पताल संचालकों को ऑक्सीजन एवं रेमेडिसिविर की आपूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रेमेडिसिविर के लिए उपलब्ध कराए गए फॉर्मेट में प्रतिदिन का डाटा उपलब्ध कराया जाए, ताकि आवश्यकता के अनुसार रेमेडिसिविर उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पतालों द्वारा पोर्टल पर रियल टाइम डाटा अपलोड किए जाने के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के प्रोटोकॉल के अनुसार उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अस्पतालों के लिए जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किए जाने की भी बात कही। इससे आमजन को किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराए जाने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव अमित नेगी, सचिन कुर्वे,  राधिका झा, सौजन्या सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Contents
देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 के संबंध में प्रदेश स्तर के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक में दवाइयों व ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने कोविड के प्रसार को रोकने के लिए एनफोर्समेंट पर भी फोकस करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से चेक किया जाए, ताकि उनकी ट्रेसिंग सुनिश्चित की जा सके। बॉर्डर चेक पोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।मुख्य सचिव ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पेशेंट की लगातार मॉनिटरिंग कर टेली कन्सल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।इसके बाद मुख्य सचिव ने प्रदेश के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों के उच्चाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी समस्याओं पर बात की।उन्होंने प्राइवेट अस्पताल संचालकों को ऑक्सीजन एवं रेमेडिसिविर की आपूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि रेमेडिसिविर के लिए उपलब्ध कराए गए फॉर्मेट में प्रतिदिन का डाटा उपलब्ध कराया जाए, ताकि आवश्यकता के अनुसार रेमेडिसिविर उपलब्ध कराई जा सके।मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पतालों द्वारा पोर्टल पर रियल टाइम डाटा अपलोड किए जाने के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के प्रोटोकॉल के अनुसार उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने सभी अस्पतालों के लिए जन सम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किए जाने की भी बात कही। इससे आमजन को किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराए जाने में सुविधा होगी।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव अमित नेगी, सचिन कुर्वे,  राधिका झा, सौजन्या सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Key words:- दवाइयों व ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के प्रोटोकॉल, ऑक्सीजन एवं रेमेडिसिविर की आपूर्ति, बॉर्डर चेक पोस्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट, कोविड-19, कोरोना से जंग,Black marketing of medicines and oximeters, protocols for biomedical waste management, supply of oxygen, Rapid antigen test at border check post, COVID-19, Chief Secretary of Uttarakhand, OM Prakash

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *