रामगढ़ जीपीएस में सेवा संकल्प अभियानः प्रतियोगिताओं में वैष्णवी, कोमल और अंशिका, प्रिंस, याचिका विजेता

Rajesh Pandey

देहरादून, 29 सितंबर, 2026ः राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्रकला, पेंटिंग, निबन्ध एवं कविता प्रतियोगिता में बच्चों ने रचनात्मक प्रतिभा का  प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला एवं अन्य अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा, विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अंतर्गत हमें वर्ष 2047 तक अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों के जीवन स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण, आधारभूत संरचना एवं सामाजिक समावेशन में व्यापक सुधार करना है।

कार्यक्रम में समाजसेवी राहुल सेमवाल ने इन पंक्तियों के साथ संबोधन प्रारंभ किया- “रंगों से सजे सपने, प्रतिभा से सजे अरमान, बच्चों की मेहनत से रोशन हो अपना हिंदुस्तान।।” उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला एवं उपस्थित समाजसेवियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता परिणाम

स्थान / श्रेणीप्रतिभागी का नामकक्षा
प्रथमवैष्णवी5
द्वितीयकोमल4
तृतीयप्रिंस4
चतुर्थयाचिका पाल5
निबंध प्रतियोगिताकोमल4
कविता प्रतियोगिताअंशिका—

क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने कहा,विकसित भारत का सपना एक दूसरे के सहयोग से ही पूरा हो सकता है और आज जो बच्चे यहां पढ़ रहे हैं वह 2047 के परिकल्पना को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में अक्षत सकलानी, जगदीश भट्ट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, भोजन माता लक्ष्मी देवी, विमला देवी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *