उत्तराखंड के एक-एक आंदोलनकारी को दंडवत नमन करता हूंः धामी

Rajesh Pandey
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्थल के लिए भूमि दान करने वाले दिवंगत महावीर शर्मा की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम- रामपुर, सिसौना, मेघपुर एवं बागोवाली के ग्रामीणों की सहृदयता एवं जनभावना को देखते हुए 2016 में बनाए गए जन मिलन केन्द्रों का पुनर्निर्माण कराने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर उत्तराखंड के एक-एक आंदोलनकारी को दंडवत नमन करता हूं। हम शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम प्रत्येक दिन उत्तराखंड राज्य को उसकी मूल रचना एवं आधार के अनुरूप आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालयान, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ( यूपी सरकार) कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *