By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सात साल के मोहम्मद उमर की कॉमेडी और कमाल की स्टोरी टेलिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > सात साल के मोहम्मद उमर की कॉमेडी और कमाल की स्टोरी टेलिंग
Blog LiveDug DugiFeaturedNewsStory

सात साल के मोहम्मद उमर की कॉमेडी और कमाल की स्टोरी टेलिंग

Rajesh Pandey
Last updated: October 15, 2023 11:31 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
देहरादून के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में रहने वाले सात साल के उमर मोहम्मद क्लास 2 के छात्र हैं, आपकी कॉमेडी और स्टोरी टेलिंग कमाल के हैं। फोटो- सक्षम पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव ब्लॉग

देहरादून के माजरा का मोहल्ला ब्रह्मपुरी, जहां एम्पावर सोसाइटी की शाम की क्लास ऊर्जा कार्यक्रमः भविष्य की नींव के नाम से चलती है। यहां बेटे और बेटियों की पढ़ाने की जिम्मेदारी कक्षा 12वीं के छात्र समीर की है। उनके साथ, छोटी बहन सना बच्चों को व्यवस्थित करने, उनको शरारतें करने से रोकने, क्लास में शांत होकर बैठने में मदद करती हैं। सना सातवीं कक्षा की छात्रा हैं। यहां अलग-अलग शिफ्ट में 60 बच्चे पढ़ते हैं। इस क्लास में बच्चों को पढ़ाने के लिए वॉलियंटर्स भी आते हैं।

एम्पावर सोसाइटी की संस्थापक एवं सचिव मोनीदीपा सरमा ने डुगडुगी की टीम को बच्चों को कहानियां सुनाने के लिए बुलाया था। एक्टीविस्ट मोहित उनियाल, शुभम काम्बोज और सक्षम पांडेय के साथ शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे हम ब्रह्मपुरी इलाके में थे। निरंजनपुर सब्जी मंडी के सामने दूसरी ओर ब्रह्मपुरी मोहल्ला है।

एम्पावर सोसाइटी के “ऊर्जा कार्यक्रमः भविष्य की नींव” में स्टोरी टेलिंग सेशन के दौरान बच्चों के साथ। फोटो- सक्षम पांडेय

ब्रह्मपुरी में शमीम, जो अपना ऑटोरिक्शा चलाते हैं, के मकान की छत पर बच्चे हमारा इंतजार कर रहे थे। पंक्तिबद्ध होकर बैठे बच्चों ने हमारा स्वागत किया। उन्होंने स्टोरी टेलिंग सेशन के लिए रंग बिरंगे गुब्बारे बांधे हुए थे, एक पोस्टर पर लिखा था, “वेलकम राजेश सर”। मन को बड़ी खुशी मिलती है, जब कोई आपका सम्मान करता हो। जानते हैं ये बच्चे किस क्लास में पढ़ते हैं, ये हैं यूकेजी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राएं। वाह, पढ़ाई को लेकर उनका रुझान देखकर मेरे मन में केवल एक बात ही आई, वो यह कि इन सभी बच्चों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

यूकेजी में पढ़ने वाली मुस्कान बताती हैं, वो यहां रोज आती हैं। उनको कविता आती है, गाना आता है और सबसे अच्छा डांस करती हैं। उनको अंग्रेजी पढ़ना अच्छा लगता है। कहती हैं, क्या मैं डांस करूं। हमने पूछा, गाना कौन सा पसंद है। कहती हैं, माची माची हांडु… पर डांस करेंगी। सच बताऊं यह गाना मैंने पहली बार सुना है।

एम्पावर सोसाइटी के “ऊर्जा कार्यक्रमः भविष्य की नींव” में लगती शाम की क्लास। फोटो- सक्षम पांडेय

मुस्कान से पूछा, क्या बनना चाहते हो। उन्होंने कहा, मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। यह सुनते ही मेरे मुंह से निकला, वाह… बेटा आप जो चाहते हो, आपके सपने जरूर पूरे होंगे। आप डॉक्टर बनोगे। वास्तव में जीवन में कुछ बनने से पहले यह तय करना जरूरी होता है कि आप क्या करना चाहते हो। एक और बिटिया ने कहा, मैं भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। इन नन्हीं बिटिया में सपने जगाए हैं उनको पढ़ाने वाले समीर और सना ने। इनकी कल्पना, इनके सपने को यर्थार्थ में बदलने के लिए उड़ान चाहिए और सही दिशा में ऊंची उड़ान के लिए मजबूत पंखों की जरूरत है। मजबूत पंख लगाने की जिम्मेदारी परिवार की ही नहीं है, बल्कि हम सभी की भी है।

शुरू हुआ कहानी सुनाने का दौर…

हमने पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता, पेड़ घूमने जाता तो क्या होता, पेड़ हमें क्या देता है, जैसे सवालों के साथ बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने शानदार जवाब दिए, उन्होंने कहा, पेड़ घूमते हैं। हम जब भी बस या ट्रेन से कहीं जाते हैं तो पेड़ पीछे की ओर दौड़ते हुए दिखते हैं। जितनी तेज हमारी गाड़ी चलती है, उतनी ही तेजी से पेड़ दूसरी दिशा में दौड़ते दिखते हैं। पर, हमारी गली में कोई पेड़ कभी घूमता हुआ नहीं दिखा। अगर पेड़ ऐसा करने लगे तो हमारी सड़क ही टूट जाएगी। एक बिटिया आरिफा ने कहा, पेड़ इसलिए घूमने नहीं जाता, क्योंकि वो हमें ऑक्सीजन देता है। ये सभी मेधावी बच्चे… हमारे हर सवाल का जवाब देने के लिए आतुर दिखाई दिए। वो बहुत खुश दिखे कि कोई उनको कहानी सुनाने से ज्यादा सवाल पूछने में रूचि दिखा रहा है।

एम्पावर सोसाइटी के “ऊर्जा कार्यक्रमः भविष्य की नींव” में स्टोरी टेलिंग सेशन । फोटो- सक्षम पांडेय

मोहम्मद उमर कक्षा दो में पढ़ते हैं, पर कॉमेडी और कहानी सुनाने का उनका अंदाज बहुत निराला है। पढ़ाई में होशियार हैं और बातें बनाना उनको बहुत अच्छे से आता है। उन्होंने कॉमेडी करते हुए शानदार एक्टिंग की, सभी बच्चे हंसने लगे।

हमने बच्चों को दो कहानियां सुनाई, एक कहानी अपनी लिखी हुई, वो है- पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता। दूसरी लोककथा, जो अफ्रीका में खूब सुनाई जाती है। यह एक जादुई अंडे और एक बिटिया की कहानी है। कहानी सुनाते समय बच्चों से संवाद हो रहा था।

एम्पावर सोसाइटी की संस्थापक एवं सचिव मोनीदीपा सरमा बताती हैं, ऊर्जा कार्यक्रमः भविष्य की नींव की इस क्लास में 60 बच्चे पढ़ते हैं। ये सभी बच्चे स्कूल जाते हैं और शाम को यहां पढ़ते हैं। समीर और सना इनको पढ़ाते हैं और व्यवस्थित करते हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों में उज्ज्वल भविष्य की नींव डालनी हैं, उनको पढ़ाई लिखाई से जोड़ना है। हम कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां, जैसे मेहंदी लगाना, ब्यूटीशियन कोर्स, सिलाई सिखाना भी कराते हैं।

stories to tell, digital storytelling, visual storytelling, tell me a story, short stories for kids, stories for kids, bed time stories for kids

You Might Also Like

नवरात्र कल से, मां मनइच्छा की सैकड़ों वर्ष प्राचीन प्रतिष्ठित पिंडी के दर्शन का सौभाग्य
राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान ने इन पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
यूरोलाॅजिकल कैंसरः एम्स 13 जुलाई को जारी करेगा हेल्पलाइन नंबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में बीस वर्ष पूरे करने पर क्विज
TAGGED:bed time stories for kidsdigital storytellingshort stories for kidsstories for kidsstories to telltell me a storyvisual storytelling
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article खाने पीने के सामान में मिलावट पर तुरंत मिलाएं टोलफ्री नंबर 18001804246
Next Article WORLD FOOD DAY 2023: पानी को हल्के में लेना बंद करना होगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?