By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सत्ता में बदलाव को अखबार के दफ्तर में बहुत करीब से महसूस किया था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Analysis > सत्ता में बदलाव को अखबार के दफ्तर में बहुत करीब से महसूस किया था
AnalysisBlog LiveFeatured

सत्ता में बदलाव को अखबार के दफ्तर में बहुत करीब से महसूस किया था

Rajesh Pandey
Last updated: September 19, 2021 10:26 am
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

क्या कोई अखबार यह बताएगा कि उसके पाठकों को क्या पसंद है

एक अखबार के सबसे बड़े अधिकारी अखबार को किसी प्रोडक्ट की तरह बताते हैं। उनका कहना है कि अखबार भी ठीक उस साबुन की तरह ही तो है, जिसको आकर्षक डिजाइन किए पेपर में लपेटकर बेचा जाता है। बदलते वक्त ने अखबार को प्रोडक्ट बनाकर व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में भागीदार बना दिया है, जबकि कभी अखबार को बड़े बदलाव का प्रतीक माना जाता था।

अखबार निकालना मिशन था, पर अब प्रोफेशन बन गया है। प्रोफेशनल होना अच्छी बात है, इसमें बुरा कुछ भी नहीं है। पर, यह तभी अच्छा है, जब उसके हर एथिक्स को फॉलो करें। सवाल यह है कि क्या उन सभी नियमों का पालन किया जा रहा है, जो किसी अखबार के लिए निर्धारित हैं।

अखबार निकालना बिजनेस है, इसलिए उसमें प्रोफिट और लॉस की बात होती है। बिजनेस के अपने रूल होते हैं, उनको फॉलो करना सभी के लिए जरूरी है। किसी भी उत्पाद में वही सब कुछ होना चाहिए, जो उसके प्रचार के समय बताया जाता है। अखबार के बारे में भी अक्सर कहा जाता है, हमें पाठकों को वही सबकुछ पढ़ाना है या दिखाना है, जो वो चाहते हैं। पाठक क्या चाहते हैं, इसके लिए अखबार सर्वे कराते हैं और रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन तैयार होता है। उसको वर्कशॉप में रिपोर्टिंग और डेस्क की टीम के साथ डिस्कस किया जाता है।

हर शहर के पाठकों की पसंद और नापसंद का बहुत बारीकी से अध्ययन किया गया है, ऐसा दावा किया जाता है। किसी शहर के पाठकों को स्पोट् र्स की खबरें बहुत पसंद हैं और कहीं युवाओं, शिक्षा और लाइफ स्टाइल की खबरों को ज्यादा पढ़ा जाता है। कहीं राजनीति तो कहीं क्राइम की खबरों को पढ़ा जाता है। सर्वे कैसे किया गया है, इसकी भी जानकारी वर्कशॉप में दी जाती है।

वर्कशॉप में प्रतिद्वंद्वियों के साथ अपने अखबार की खबरों की तुलना करते हुए उन पर पाठकों की प्रतिक्रिया को बताया जाता है। यहां तक कि पाठकों ने आपके अखबार और दूसरे अखबारों में किस खबर को ज्यादा पसंद किया, की भी जानकारी दी जाती है। यह सर्वे पाठकों को फोन करके किया जाता है, ऐसा बताया जाता है। इन वर्कशॉप से रिपोर्टिंग और डेस्क की टीमों को बदलते ट्रेंड की जानकारी मिलती है। खबरों के लिए कुछ आइडिया पर बात होती है। यह अच्छी बात है, ऐसा होना चाहिए। इसी तरह अखबारों की समीक्षा उनके मुख्यालयों में भी होती है।

इस समीक्षा में जरूरी और गैर जरूरी खबरों पर विस्तार से चर्चा होती है। यह तक बता दिया जाता है कि किस खबर को अनावश्यक विस्तार दिया गया है और किस को अंडर डिस्प्ले (कुल मिलाकर खबर को दबाना) किया गया है। किस खबर में और क्या हो सकता था या कौन सी खबर बहुत अच्छी है। यह सब इसलिए होता है कि अखबार को पाठकों की पसंद के अनुरूप बनाया जा सके। अक्सर खबरों को अंडर डिस्प्ले जानबूझकर नहीं किया जाता। पेज बनवाने समय परिस्थितियों और डेस्क की नासमझी से भी ऐसा हो जाता है। अधिकतर मौकों पर डेस्क का किसी खबर से कोई द्वेष नहीं होता।

कुछ लोगों को अक्सर यह कहते हुए सुना जाता है कि अखबार तो अपने पाठकों की पसंद का ध्यान रखता है। पाठकों को, जो पढ़ना पसंद है, वही अखबार परोस रहा है। बिल्कुल सही बात है, अखबार को ऐसा करना चाहिए। क्या कोई अखबार यह बताने का साहस करेगा कि उसके पाठकों को क्या पसंद है, ताकि पाठक भी जान सकें कि उनका अखबार उनकी पसंद का कितना ध्यान रखता है। अगर, अखबार ऐसा नहीं कर सकते तो फिर वहां से किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि हम पाठकों की पसंद के अनुसार ही खबरें प्रकाशित करते हैं।

अखबारों को बताना होगा कि पाठकों की पसंद और नापसंद किस आधार पर बताई जा रही है। उनके सर्वे में कितने पाठक शामिल हुए। उसके सवाल क्या थे और किन क्षेत्रों में यह सर्वे किया गया। सर्वे का मैथड क्या था। उसका विश्लेषण किन मानकों के आधार पर किया गया। अखबार क्यों नहीं बताते। अगर, वो यह सबकुछ बता दें तो पाठक उनका आकलन कर सकेंगे।

आपको बता दूं कि किसी भी वर्कशॉप और समीक्षा रिपोर्ट में यह कभी नहीं कहा जाता कि अखबार को सत्ता या किसी व्यक्ति के साथ या फिर उसके खिलाफ होना चाहिए। मीडिया के लिए बनी आचार संहिता भी खबरों में संतुलन की बात करती है। इन सब बातों से सवाल उठता है कि जब कहीं सीधे तौर पर नहीं कहा जाता तो फिर खबरें निष्पक्ष क्यों नहीं होतीं। कई खबरों का पलड़ा एक तरफ भारी क्यों होता है।

क्या पाठक ऐसा चाहते हैं। असंतुलन की वजह हम सभी जानते हैं। उन रिपोर्टर की भी बड़ी संख्या है, जो किसी के खिलाफ अभियान छेड़ देते हैं। कभी उनका यह अभियान पत्रकारिता के मानकों के अनुसार होता है और कभी अपने अधिकारियों के दबाव में या फिर मीडिया मार्केटिंग टीम के प्रेशर में। कहीं किसी का महिमामंडन होता है और कहीं किसी को घेरे में ले लिया जाता है।

कई बार चुनाव के वक्त ऐसा दिखेगा। राजनीतिक दलों की खबरों में ऐसा अक्सर होता आया है। कई बार कुछ वरिष्ठ रिपोर्टर या उनके अधिकारी भी अखबार पर अपनी पसंद और नापसंद को थोपने की कोशिश करते हैं। अपनी रिपोर्ट को पूरी तरह सही ठहराने की कोशिश होती है।

एक किस्सा बता ही देता हूं, जब सत्ता में एक बदलाव को अखबार के दफ्तर में हमने बहुत करीब से महसूस किया। एक अखबार को सत्तारूढ़ दल के प्रमुख नेता का करीबी माना जाता था। हम भी ऐसा महसूस कर रहे थे और बाहर भी सुन रहे थे। प्रमुख नेता अखबार में छाए रहते, आखिर रहे भी क्यों न, हमें ऐसे निर्देश थे। शहर में उनका कोई भी कार्यक्रम हो, बिना फोटो और कम से कम चार कॉलम खबर के प्रकाशित नहीं होता था। अच्छी बात है, खबरें छापना हमारा काम था। हम वैसे भी स्वयं को पत्रकार नहीं समझते थे। हम तो नौकरी कर रहे थे। नौकरी भी ऐसी, जिसमें आपको किसी प्रमुख नेता के स्वागत गीतों को पढ़ना था, उनके भाषण को पढ़ना था और फिर पेज पर सबसे ऊपर कम से कम फर्स्ट हाफ पर तो पक्का चिपकाना था।

सत्ता में बदलाव हुआ और उसकी आहट अखबार के दफ्तर में सुनाई देने लगी। इसी दौरान उन प्रमुख नेता की एक खबर को पेज 3 पर लीड लगाया गया था। पेज लगभग कंपलीट हो चुका था। अचानक एक निर्देश मिले, लीड को हटा दो। कुछ और लगाओ। इनकी खबरों को पीछे के पेजों में संक्षिप्त लगा दो या फिर मत ही लगाओ। हमें तो अखबारों में मौखिक निर्देशों का पालन करने की आदत थी। खबर हमारे बैकलॉग में हमेशा रहती थीं। तुरंत लीड को बदला।

प्रमुख नेता की पांच कॉलम खबर को छह लाइन संक्षिप्त कर दिया। सच बताऊं तो यह खबर छह लाइन की ही थी, जिसमें हमने अनावश्यक विस्तार करके लीड की शक्ल दी थी। उस दिन हमने सत्ता में किसी बदलाव को अखबार के दफ्तर में महसूस किया। इस दिन के बाद से हमने उनकी खबरों को ज्यादा प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिनको कभी सिंगल य़ा दो कॉलम से ज्यादा महत्व नहीं दिया।

अभी सिर्फ इतना ही, आपसे कल फिर मिलते हैं, एक और अभिनव जानकारी के साथ। इन लेखों का उद्देश्य सिर्फ अपने अनुभवों से पत्रकारिता में आने वाले युवाओं को जागरूक करना है। युवाओं को केवल यह बताना है कि चमक दमक वाले आवरण के भीतर क्या है। यह बात वहीं व्यक्ति बता पाएगा, जिसने उसको जीभर के देखा और महसूस किया है।

 

You Might Also Like

उत्तराखंड के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री
कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की प्रधानमंत्री ने
राजकीय प्राइमरी स्कूल बजेला के बच्चों ने तो कमाल कर दिया
अतिथि शिक्षकों को मंडल परिवर्तन का मिलेगा मौकाः डॉ. धन सिंह रावत
तक धिना धिनः वाकई कमाल का था यह भ्रमण
TAGGED:COVID-19 AND EMPLOYMENT IN PRINT MEDIAEMPLOYMENT IN MEDIAJOURNALISM AND JOURNALIST LEADERSHIP IN MEDIAJournalism in India
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एलईडी लाइट बनाने वाले महिला समूहों को 50-50 हजार का रिवोल्विंग फंडः सीएम
Next Article पृथ्वी पर इंसानों का इस समय जितना दबदबा कभी नहीं रहा, यूएनडीपी ने चेताया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?