CareerFeaturedNewsUttarakhand

UKSSSC ने समूह ग के 241 पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

छह फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

देहरादून। 01 फरवरी 2025

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के तहत 241 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 28 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए-पदनाम-सहायक कृषि अधिकारी,पशुधन प्रसार अधिकारी/वन दरोगा व अन्य के विज्ञापन हेतु क्लिक करें 

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार,

कृषि विभाग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के 07 रिक्त पदों

प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियन्त्रण शाखा) के 03 रिक्त पदों

डेरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के 03 रिक्त पदों

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के 06 रिक्त पदों

खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19 रिक्त पदों

खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला / कुकरी) के 01 रिक्त पद

मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के 05 रिक्त पदों

प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के 06 रिक्त पदों

प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के 06 रिक्त पदों

पशुपालन विभाग के अन्तर्गत पशुधन प्रसार पशुधन अधिकारी के 120 रिक्त पदों

प्रयोगशाला सहायक के 07 रिक्त पदों

स्नातक सहायक के 02 रिक्त पदों

कारागार विभाग के अन्तर्गत फार्मासिस्ट के 10 रिक्त पदों

उत्तराखण्ड जल संस्थान के अन्तर्गत कैमिस्ट के 12 रिक्त पदों

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत फोटोग्राफर के 03 रिक्त पदों

सिंचाई विभाग के अन्तर्गत प्रतिरूप सहायक के 25 रिक्त पदों

वैज्ञानिक सहायक के 06 रिक्त पदों

अर्थात कुल 241 रिक्त पदों (समूह ‘ग’) पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि-  31 जनवरी, 2025

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि – 06 फरवरी, 2025

ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि – 28 फरवरी, 2025

लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि- 20 अप्रैल, 2025

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button