Uttarakhand permanent principals appointment: 18 डिग्री कॉलेजों में कहां किनको मिली तैनाती

Rajesh Pandey

Uttarakhand permanent principals appointment: देहरादून, 30 अक्टूबर 2025: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के 18 राजकीय महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति की है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसरों को पदोन्नत कर इन महत्वपूर्ण पदों पर नवीन तैनाती दी गई है।

शैक्षणिक व प्रशासनिक सुधार पर फोकस

Uttarakhand permanent principals appointment: उच्च शिक्षा विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से महाविद्यालयों की प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ हजारों छात्र-छात्राओं को मिलेगा। राज्य सरकार ने यह कदम राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न रैंकिंग और नैक (NAAC) मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से प्रशासनिक सुधारों पर जोर देते हुए उठाया है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापरक बनाने के लिए प्राचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “इसी क्रम में 18 महाविद्यालयों में स्थाई प्राचार्यों की तैनाती कर दी गई है। इससे महाविद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों में भी गुणात्मक सुधार होगा।”

Also Read: Uttarakhand Sebuwala village disaster: आपदा से जूझे गीता और देवेंद्र मनवाल क्या पलायन नहीं करने की पीड़ा भुगत रहे?

Uttarakhand permanent principals appointment: इन प्राचार्यों को मिली तैनाती

पदोन्नति प्राप्त करने वाले प्राचार्यों में प्रीति त्रिवेदी (पतलोट, नैनीताल), सुरेश चन्द्र मंमगाई (पौखाल, टिहरी), डॉ. शैराज अहमद (तलवाड़ी, चमोली), डी.एन. तिवारी (गरूड़, बागेश्वर), डॉ. बचीराम पंत (मंगलौर, हरिद्वार) और डॉ. मृत्युंजय कुमार शर्मा (त्यूणी, देहरादून) सहित कुल 18 प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं।

क्रम संख्याप्राचार्य का नामनवीन तैनाती स्थलजिला
1प्रीति त्रिवेदीराजकीय महाविद्यालय पतलोटनैनीताल
2सुरेश चन्द्र मंमगाईराजकीय महाविद्यालय पौखालटिहरी गढ़वाल
3डॉ. शैराज अहमदराजकीय महाविद्यालय तलवाड़ीचमोली
4डी.एन. तिवारीराजकीय महाविद्यालय गरूड़बागेश्वर
5डॉ. बचीराम पंतराजकीय महाविद्यालय मंगलौरहरिद्वार
6 प्रणीता नंदराजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगरटिहरी गढ़वाल
7डॉ. मृत्युंजय कुमार शर्माराजकीय महाविद्यालय त्यूणीदेहरादून
8डॉ. सीमा चौधरीराजकीय महाविद्यालय गरूड़ाबांजअल्मोड़ा
9पुष्कर सिंह बिष्टराजकीय महाविद्यालय जसपुरऊधमसिंह नगर
10जयचन्द्र कुमारराजकीय महाविद्यालय काण्डाबागेश्वर
11डॉ. अरविंद सिंहराजकीय महाविद्यालय उफरैंखालपौड़ी
12डॉ. मुकेश कुमारराजकीय महाविद्यालय नैनबागटिहरी गढ़वाल
13डॉ. राधेश्याम गंगवारराजकीय महाविद्यालय थत्यूड़टिहरी गढ़वाल
14डॉ. कमरूद्दीनराजकीय महाविद्यालय लमगड़ाअल्मोड़ा
15डॉ. कल्पनाथ सिंह यादवराजकीय महाविद्यालय नैनीडांडापौड़ी
16डॉ. विद्या शंकर शर्माराजकीय महाविद्यालय घाटचमोली
17डॉ. हरीश चन्द्रराजकीय महाविद्यालय कण्वघाटीकोटद्वार
18डॉ. नर्वदेश्वर शुक्लराजकीय महाविद्यालय देवप्रयागटिहरी गढ़वाल

सभी नव-नियुक्त प्राचार्यों को पदोन्नति आदेश जारी होने के एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति का परित्याग करने पर फोरगो नियमावली के तहत कार्यवाही की जाएगी। यह कदम उच्च शिक्षा में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक अस्थिरता को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *