सहकारिता क्षेत्र में उत्तराखंड पहले नंबर परः अमित शाह

Rajesh Pandey

हरिद्वार। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य में 95 संयुक्त सहकारी खेती, जनसुविधा तथा जन औषधी केन्द्रों एवं बहुद्देशीय सहकारी समितियों के पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकरण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित करने के साथ ही मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, संयुक्त सहकारी खेती एवं पैक्स कम्यूटरीकरण पर बनी डाक्यूमेंटरी का भी अवलोकन किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 17 माह बाद सभी 670 पैक्स के कंप्यूटराइजेशन के साथ ही 95 मल्टीपर्पज पैक्स का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्ष में पहली बार देश में अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया। आज 360 सहकारी बैंकों की शाखाएं, 670 बहुद्देशीय पैक्स, 670 एमपैक्स का कंप्यूटराइजेशन कर उत्तराखंड देश में सहकारिता क्षेत्र में पहले नम्बर पर आ गया है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय सहकारिता यूनिवर्सिटी बनाए जाने के साथ ही राष्ट्रीय सहकारिता डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। सहकारिता नीति बनाई जा रही है। बीजों के उत्पादन के लिए मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। आज जिन योजनाओं का शुभारंभ हुआ है, उनसे राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ होगा।

इस अवसर पर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, नरेश बंसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *