By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: महाकुम्भ मेले में किये जा रहे कार्यों को मुख्यमंत्री ने सराहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > महाकुम्भ मेले में किये जा रहे कार्यों को मुख्यमंत्री ने सराहा
FeaturedReligion

महाकुम्भ मेले में किये जा रहे कार्यों को मुख्यमंत्री ने सराहा

Rajesh Pandey
Last updated: March 4, 2021 7:01 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।- फाइल फोटो
SHARE

हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार में कुम्भ मेला कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कुम्भ मेले के लिये जारी एसओपी का सभी से अनुपालन करने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र की बाह्य सज्जा बेहतर हुई है। एनएच से संबंधित सभी आवश्यक कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। इससे यातायात का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। हम भी अभी इससे पूरी तरह ऊबर नही पाए हैं।

उन्होंने कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी से कुम्भ से संबंधित एसओपी का अनुपालन करने की अपेक्षा की। सीएम ने कहा कि हम स्वयं सुरक्षित रहकर ही दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिये प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। कुम्भ मेले के लिये निर्मित किए जा रहे सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त बेस अस्पताल का निर्माण अंतिम चरण में है। इसमें श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही मीडिया कर्मियों को कुम्भ मेले की कवरेज के लिए सभी आवश्यक अत्याधुनिक संचार उपकरणों से युक्त मीडिया सेंटर की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में जनजीवन को सुरक्षित रखने का हमारा प्रयास रहा है। इसके दृष्टिगत सभी को परेशानी हुई है। इसमें हरिद्वार के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम अब इस बुरे दौर से उबरने लगे हैं। राज्य सरकार सभी की मदद के लिए तत्पर है।

मुख्यमंत्री ने सभी अखाड़ों के संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। सभी ने दिव्य और भव्य कुम्भ की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि कुम्भ की व्यवस्थाओं के प्रति संतों में कोई नाराजगी नहीं है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हम सभी के सहयोग से दिव्य एवं भव्य कुम्भ के सफल आयोजन में सफल होंगे।

Key Words
Haridwar Kumbh Mela 2021, National Highway Construction in Uttarakhand, Kumbh Mela Guideline, Chief Minister of Uttarakhand

You Might Also Like

पहाड़ के ढलान पर क्रिकेट खेलते बच्चे
और मुस्कराने लगा वह बूढ़ा आदमी
मिसालः बेटी के आग्रह पर पिता बने पैड मैन, बनाते और बेचने जाते हैं सैनिटरी नैपकीन
शीतलहर को देखते हुए डीएम देहरादून ने स्कूलों के लिए जारी किए ये आदेश
विधानसभा चुनावः कल होगी मतगणना, जानिए व्यवस्थाएं और नियम
TAGGED:Chief minister of UttarakhandHaridwar Kumbh Mela 2021Kumbh Mela GuidelineNational Highway Construction in Uttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article अपर तलाई का चित्तौरः संभावनाओं की घाटी और चुनौतियों के पहाड़
Next Article आपदा से सीखें और सुरक्षित भविष्य की तैयारी करें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?