By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: ये आठ बातें शायद आपका सपना पूरा कर दें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Inspirational story > improvement yourself > ये आठ बातें शायद आपका सपना पूरा कर दें
Featuredimprovement yourself

ये आठ बातें शायद आपका सपना पूरा कर दें

Rajesh Pandey
Last updated: October 23, 2017 8:23 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

जीवन में कुछ हासिल करना है तो सपने देखना जरूरी है। ध्यान रहे सपने पूरे करने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। हर सकारात्मक सफलता के लिए निश्चित प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ता है। मेहनत और लगन के साथ एक और बात जो हमेशा महत्वपूर्ण होती है, वो है उस विषय में आपकी दक्षता। साथ ही आपको अपने लक्ष्य पर फोकस रहना होगा, न कि इधर-उधर के कार्यों पर। जानिये सपने पूरे करने में सहयोग करने वाले खास आठ प्वाइंट, शायद आपके काम आ जाएं।

1.अपनी पसंद का कार्य करो- अगर आप कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसको करना आप की जरूरत हो और यह कार्य आपके लिए उबाऊ हो गया है, तो समझ लीजिए कि यह आपको सफलता की ओर नहीं ले जाता। आप उस कार्य को करें, जो आपको पसंद है। मान लीजिए एक व्यक्ति की लोगों से बात करने और नई जानकारियां शेयर करने में रूचि है, लेकिन उससे किसी मशीन को आपरेट या असेंबल करने का काम लिया जा रहा है, जिसमें वह अपना शतप्रतिशत नहीं दे पा रहा है। यह इसलिए है, क्योंकि उसकी इस कार्य में रूचि नहीं है।

इसलिए कहा जाता है कि काम वही किया जाए, जो पसंद का हो। अब आप यह भी कह सकते हैं कि उस व्यक्ति ने शुरुआत में ही गलती कर दी, क्योंकि उसने अपनी पसंद के अनुसार काम नहीं मांगा और न ही इसके लिए उसके पास कोई क्वालीफिकेशन है। आपकी बात सही है, अक्सर हम लोग उन पाठ्यक्रमों में दाखिला ले लेते हैं या दबाव बनाकर दाखिला दिला दिया जाता है, जिसमें रूचि नहीं होती। दबाव में पढ़ाई करके डिग्री भी मिल जाती है, लेकिन कुछ नया और बड़ा करने का मन तो उसी फील्ड में लगता है, जो पसंद है। बहुत सारे लोग हैं, जो  क्वालीफिकेशन के विपरीत फील्ड में कार्य करते हुए सफल हुए हैं। यह सब उनकी अपनी रूचि के विषयों पर ही काम करना फल है। एक बार फिर दोहराता हूं वह कार्य करें, जो आपको पसंद हैं। इसमें भी बड़े स्तर पर सोच विकसित करें।

2.कुछ बड़ा सोचना जारी रखो- जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अपनी पसंद के कार्य के उन विकल्पों पर बात करो, जो असीम ऊंचाइयों तक ले जाते हों। हमेशा बड़ा सोचो और इस दिशा में होने वाले सभी प्रयासों पर शतप्रतिशत फोकस करो। इसके महत्वपूर्ण हिस्सों पर रोजाना कार्य करो।

3.कार्यों का रूटीन बनाना जरूरी- किसी एक आदत और दिनचर्या से बाहर निकलना मुश्किल होता है। लेकिन यदि आपने ऐसा कुछ प्लान किया है और जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा आपकी दिनचर्या से जुड़ा है तो सफलता नजदीक आ जाती है। कहने का मतलब है कि आपने जो भी कुछ कार्य प्लान किया है, उसे अपने डेली रूटीन में लाना होगा। आप जिस भी कार्य में सफलता चाहते हैं, वह आपकी दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। इससे आप अपने लक्ष्य की ओर रोजाना एक कदम बढ़ते जाएंगे। आपको अपना सपना पूरा करने के लिए रोजाना कार्य करने की जरूरत है। इसमें एक दिन का भी गेप बाधा पैदा करता है। आप अपने रूटीन को एक डायरी में लिखना शुरू करें। अपने एक-एक महत्वपूर्ण कार्य को अपनी सहूलियत के अनुसार सूचीबद्ध करते रहें। एक बार में एक ही महत्वपूर्ण कार्य को लिखें। अगर आप चाहें तो अपने रूटीन में एक साथ सभी महत्वपूर्ण कार्यों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसको दृढ़ता से फॉलो करने के लिए तैयार रहना होगा।

4.प्लान करें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है- बड़े कार्यों के बड़े परिणाम होते हैं और इनमें प्रगति भी उतनी अधिक होती है। हालांकि लोग कठिन औऱ ज्यादा मेहनत वाले कार्य करने से बचते हैं। इनकी बजाय छोटे और आसान कार्यों पर फोकस करते है। क्योंकि छोटे कार्य तेजी से होते हैं और उतनी ही संतुष्टि दे सकते हैं, जितनी बड़े लक्ष्यों को हासिल करने पर मिलती है। ऐसा अधिकतर लोग समझते हैं। उनको लगता है कि अधिक तेजी से प्रगति कर रहे हैं। सफलता की ऊंचाइयों पर जाने के लिए सबसे पहले उस कार्य को करें, जो ज्यादा महत्वपूर्ण और कठिन हो। क्योंकि अगर इसमें सफलता मिल गई तो फिर सरल चीजों पर ध्यान दिया जा सकता है। इसके ठीक विपरीत लोगों का यह भी कहना है कि सरल कार्य करने से अनुभव हासिल होता है और फिर धीरे-धीरे बड़ी सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। 

5.’नहीं’ कहना सीखना होगा- नहीं शब्द का इस्तेमाल करना सीखना होगा। कई बार आप जो भी कुछ करना चाहते हैं, उसके बीच में कई ऐसे कार्यों का ऑफर आता है, जिसका आपकी सफलता से कोई मतलब नहीं रहता। आपकी दिनचर्या में कई बार गैरअनुत्पादक ( फिजूल) कार्य भी आ जाते हैं, जिनको करने में समय खराब हो जाता है और लक्ष्य के अनुरूप महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो जाता है। ऐसे में इन कार्यों से बचने के लिए ‘नहीं’ कहने की आदत डालनी होगी, ताकि आपके सपनों की उड़ान में बाधा न आए। यह एक तरह का अनुशासन है और आपको गुमराह होने से बचाता है।

6.हमेशा याद रखें आपने कोई भी कार्य क्यों शुरू किया था- आप लंबे समय से मेहनत करने के बाद भी सही रिजल्ट हासिल नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में आप उस वजह को याद करें, जिसको केंद्र में रखते हुए आपने इस कार्य की शुरुआत की थी। यानि आपको स्पष्ट करना होगा कि आप क्या करना चाह रहे थे। यह आपको अपना उद्देश्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्य शुरू करने के उद्देश्य को अपनी स्मृति में ताजा बनाए रखना होगा। 

7. कुछ से दूर भागो –  शुरुआत में आपसे कहा था कि कुछ बड़ा करने की सोचो और अब कह रहा हूं कि कुछ से दूर भागो। यह दोनों बातें एक दूसरे के विपरीत हो सकती हैं, लेकिन किसी भी रिजल्ट तक पहुंचने से पहले इन दोनों बातों को कुछ इस तरह समझते हैं। कुछ से दूर भागना किसी भी चीज को पाने के लिए प्रयास करने से ज्यादा आसान है। हमारे पास पहले के बहुत सारे अनुभव हो सकते हैं, जब हम कुछ बातों से बचने के लिए भागे हों।

एक उदाहरण से कुछ स्पष्ट करने का प्रयास करता हूं- मान लीजिए आप एक शेर से बचने के लिए भाग रहे हैं, जो आपके सामने बड़ी चुनौती बना है। वहीं दूसरे केस में आप करोड़ों रुपये के खजाने की ओर दौड़ रहे हैं। यहां दोनों मामलों में आप दौड़ रहे हैं। एक में चुनौती से बचने के लिए और दूसरे में कुछ हासिल करने के लिए। आप दोनों में से किस केस में तेजी से दौड़ोगे। स्पष्ट है कि शेर से बचने के लिए। दूसरे केस में तो आपको पता ही है कि आपका वहां कोई नुकसान नहीं होने वाला, बल्कि कुछ मिलेगा ही, भले ही आपकी स्पीड कुछ भी हो।

आप अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं तो यह भी ध्यान में रखना होगा कि आप किन चुनौतियों से बचने के लिए इतनी मेहनत करते हैं। यह चुनौती आर्थिक संकट, गरीबी, बेरोजगारी, आलस्य, मोटापा या कुछ भी हो सकता है, जो नुकसान के अलावा कुछ नहीं दे रहा। दूसरे शब्दों में- अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के साथ अगर हो सके तो उन बातों पर भी सोचो, जिनसे बचने के लिए आप भाग रहे हैं, क्योंकि आप इनकी ओर दोबारा नहीं लौटना चाहते। आपको प्रेरित करने में इनकी भी बड़ी भूमिका हो सकती है।

8. थोड़े बहुत के पीछे भागना छोड़ो- जब हम कुछ बड़ी सफलता पाना चाहते हैं तो हमारे सामने छोटे गोल भी होते हैं, जिनको आसानी से हासिल किया जा सकता है। इन छोटे गोल को पूरा करने के लिए हम अपने मूल लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसलिए कहते हैं कि अपनी नजरों को केवल लक्ष्य पर फोकस करो।

 

You Might Also Like

यादों में बहुगुणा जीः गांधी जी को किताबों में देखा था, पर आज मुलाकात हो गई
आपके पास होने चाहिए ये राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर
चकराता के खनाड़ का दलदल वाला रास्ता, किसानों की मुश्किलें, वर्षों पुराने भवन
केदारनाथ धाम यात्राः यात्रियों की सुविधा के लिए साढे़ आठ हजार से ज्यादा घोड़े खच्चर, 2200 डंडी कंडी वाले
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है “ईजा-बोई शगुन” योजनाः स्वास्थ्य सचिव
TAGGED:#Daily Routine#focusedonyourdreams#improvementyourself#What’sImportantFirstintarget
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article भागो नहीं कुछ इस तरह करो सामना
Next Article और मुस्कराने लगा वह बूढ़ा आदमी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?