इन बच्चों ने पॉकेटमनी से किया बड़ा काम

Rajesh Pandey

राजस्थान के गंगानगर में एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी पॉकेट मनी से पैसे जमा करके कक्षा दो की एक विकलांग छात्रा को व्हीलचेयर भेंट की।  इस नेक कार्य की पहल छात्रा ख्याति ने की और फिर उसकी क्लास के अन्य बच्चों ने सहयोग दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ख्याति ने अपने दादा को बताया था कि उनके स्कूल की एक छात्रा को चलने में दिक्कत होती है। क्या हम उसकी कुछ मदद कर सकते हैं। ख्याति के दादा रिटायर्ड आयुर्वेद डॉक्टर हैं। उन्होंने ख्याति को सुझाव दिया कि अगर आप लोगों की पिग्गी बैंक में कुछ पैसे जमा हैं, तो उस छात्रा के लिए व्हील चेयर खरीदी जा सकती है। इससे सहमत होकर उसने स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन और क्लास के 25-30 बच्चों से मदद मांगी। उसके इस प्रस्ताव पर सबने सहमति व्यक्त की और मदद देकर व्हीलचेयर के लिए पैसा जमा कर लिए। इसके बाद छात्रा को व्हीलचेयर भेंट कर दी गई।

 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *