मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2024 का रंगारंग आगाज

Rajesh Pandey

मसूरी। न्यूज लाइव

जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2024 का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का दिन है कि हम प्रीमियम टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रांड मसूरी इकोलॉजिकल, कलचरल डेस्टिनेशन है। कोई भी नई शुरुआत जनता के हित के लिए ही की जाती है और इसका प्रभाव सभी पर किसी न किसी रूप में पड़ता है।

उन्होंने कहा, यह सब विभागों की टीम भावना तथा जनमानस के सहयोग से ही संभव हो पाया है, हम किस प्रकार से अपनी कर्मस्थली जन्मस्थली को केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि अपने सुझाव और सहयोग से कैसे प्रमोट कर आगे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा, स्थानीय व्यापारियों, स्टेकहोल्डर्स तथा जनमानस से इस भव्य आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की जाती है, ताकि यहां जो भी पर्यटक आएं, वो हमारे जिले तथा राज्य के प्रति एक अच्छा संदेश लेकर जाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवल में इस वर्ष की नई शुरुआत से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को मदद मिलेगी। यह व्यवस्था जो बनाई गई है, आने वाले समय में और भी बढ़ाई जाएगी, जो भी कमियां सामने आएंगी स्थानीय लोगों के सुझाव से उसे दूर करते हुए बेहतर व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मसूरी विंटर लाइन कार्निवल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के बाद राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय व्यापारियों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन किया गया था। तभी से प्रतिवर्ष दिसंबर में अंतिम सप्ताह में मसूरी विंटर लाइन कार्निवल आयोजित किया जा रहा है। आज दसवें कार्निवाल का शुभारंभ किया गया है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *