By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: घंटी वाला डॉगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Inspirational story > improvement yourself > घंटी वाला डॉगी
Featuredimprovement yourself

घंटी वाला डॉगी

Rajesh Pandey
Last updated: March 19, 2018 11:30 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
SHARE

एक बार एक डॉगी था, जिसकी आदत ने उसके आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को परेशान कर दिया था। वह अपने घर के पास से होकर जाने वाले लोगों को काटने के लिए दौड़ता था। उसकी इस बुरी आदत की वजह से कोई उसको पसंद नहीं करता था। उसके डरावने दांतों और ताकतवर जबड़े को देखकर लोग दहशत में थे।

लोगों ने उसके मालिक से शिकायत की। मालिक का कहना था कि इसको बांधकर रखा जाता है, लेकिन कब अपनी जंजीर खोलकर लोगों के पीछे दौड़ने लगता है, पता ही नहीं चलता। उसके मालिक ने इस समस्या का हल निकालने की कोशिश में डॉगी के गले में छोटी सी घंटी बांध दी, ताकि लोग उससे सतर्क हो सकें। कुल मिलाकर यह घंटी लोगों के लिए चेतावनी थी कि वो समझ सकें कि काटने वाला डॉगी यहीं कहीं घूम रहा है या उनको काटने के लिए दौड़ रहा है।

अपने गले में छोटी सी घंटी बंधने से डॉगी काफी खुश हो गया। वह अपने साथियों से कहने लगा, देखो मेरे से लोग कितना डरते हैं। मेरे डरावने दांतों और शक्तिशाली जबड़े से बचने के लिए लोगों को सतर्क होना पड़ रहा है। सब मुझ से डरकर बचाव के उपाय करने लगे हैं। वह यह बात बड़े अभिमान के साथ कहता।

एक दिन एक समझदार डॉगी ने उसे समझाया, जिस घंटी को तुम अपने लिए गर्व का विषय बता रहे हो, वह तुम्हारे लिए लज्जा की प्रतीक है। तुम्हें यह समझना चाहिए कि तुम्हारे गलत व्यवहार से लोगों को सतर्क करने के लिए यह घंटी तुम्हारे गले में बांधी गई है। घंटी वाले डॉगी ने इस बात पर गंभीरता से विचार करके यह फैसला लिया कि भविष्य में वह किसी के पीछे नहीं दौड़ेगा। उसके बदलते व्यवहार को देखकर मालिक ने उसके गले से घंटी हटा दी और अब उसको जंजीर से बांधकर भी नहीं रखा जाता।

संदेश- दूसरों से गलत व्यवहार करके स्वयं को तारीफ के लायक नहीं समझना चाहिए। गलत व्यवहार करना तारीफ नहीं लज्जा का विषय है।

You Might Also Like

केके सचदेवा सातवीं बार हनुमंतपुरम विकास मंच के अध्यक्ष
गौरैया को ड्राइंग रूम में नहीं दिल में बसाना होगा : प्रो. शास्त्री
जल शक्ति मंत्रालय ने जारी किया समझदार कौए का वीडियो
योग को चिकित्सा के रूप में देख रही है दुनियाः डॉ. लक्ष्मी नारायण
तीलू रौतेली के रणक्षेत्र में उनकी प्रतिमाओं का सम्मान नहीं
TAGGED:motivational story in hindinewslive24x7.comshort story in HindiThe little dog with bell
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article नैतिकता की कहानीः प्यासा हिरन, भूखा व्यक्ति और बच्चा
Next Article छोटी सी कहानीः कैसे और क्यों बने विशाल रेगिस्तान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?