सौंग बांध का शिलान्यास जल्द होगा, सालभर में 100 करोड़ से अधिक की बिजली का खर्चा बचेगा

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को प्रेमनगर, देहरादून में 63.39 लाख की लागत से निर्मित बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रेमनगर में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पिछले पौने चार साल में हर क्षेत्र में राज्य के विकास पर ध्यान दिया गया है। अटल आयुष्मान योजना में राज्य के सभी परिवारों को 5 लाख रुपये तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य है।
अटल आयुष्मान योजना में नेशनल पोर्टेबिलिटी की सुविधा देते हुए देशभर के 22 हजार से अधिक अस्पताल इसमें सूचीबद्ध हैं। राज्य में हेल्थ सिस्टम को मजबूत किया गया है।
वर्ष 2017 में जहां प्रदेश में केवल 02 जनपदों में आईसीयू वार्ड की व्यवस्था थी, अब राज्य में 27 आईसीयू वार्ड हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन पाइप की पर्याप्त व्यवस्था है।
2017 में राज्य में 1024 डॉक्टर थे, वर्तमान में 2400 डॉक्टर हैं जबकि 720 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। आज सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही लगभग 2500 नर्सों की भर्ती की जाएगी।
पानी के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाई गईं। सूर्याधार झील बनकर तैयार है, दीर्घकाल तक यह पेयजल एवं सिंचाई के लिए आपूर्ति करेगा और करोड़ों रुपये की बिजली की बचत होगी।
सौंग बांध का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। इसके बनने से देहरादून को दीर्घ अवधि तक ग्रेविटी वाटर उपलब्ध होगा। इससे 100 करोड़ से अधिक वार्षिक बिजली का खर्चा बचेगा। मलढूंग बांध से सहसपुर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। 2022 तक सभी 14 लाख परिवारों को इस योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
शहरी गरीबों को भी मात्र 100 रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख तक  एवं किसानों को 03 लाख रूपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।
राज्य में कुपोषित बच्चों को गोद लेने की प्रथा शुरू की गई। इसके काफी अच्छे परिणाम रहे, अनेक बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए।
स्वास्थ्य, शिक्षा पेयजल एवं यातायात की दिशा में कई प्रयास किए गए। राज्य में महिलाओं के सिर से घास की गठरी का बोझ हटे, इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को ठोस नीति बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। सभी 670 न्याय पंचायतों पर रूरल ग्रोथ सेंटर बनाए जा रहे हैं। अभी तक 107 रूरल ग्रोथ सेंटर बनाये जा चुके हैं।
विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रेमनगर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में लगभग पौने तीन करोड़ की सड़के बनाई गई हैं। ओवरहेड टैंक और नलकूप की व्यवस्था से स्थानीय लोगों की पानी की समस्या का समाधान हुआ है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *