नैतिकता की कहानीः प्यासा हिरन, भूखा व्यक्ति और बच्चा

Rajesh Pandey

एक समय की बात है। एक गरीब परिवार में छोटा बच्चा रहता था। वह जंगल से लकड़ी लाकर गांव में बेचता था। एक दिन जंगल से आते समय उसे एक बूढ़ा व्यक्ति मिला, जो भूखा था। बूढ़े व्यक्ति ने उससे कुछ खाना मांगा। बच्चे के पास खाना नहीं था, लेकिन वह उसकी मदद करना चाहता था। खाना नहीं होने की वजह से वह अपने रास्ता पर आगे बढ़ गया।

थोड़ी दूरी पर जाकर बच्चे ने एक हिरन को देखा, जो प्यासा था। पानी नहीं मिलने से परेशान हिरन को देखकर बच्चा काफी दुखी हुआ, लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहा था, क्योंकि उसके पास पानी नहीं था। बच्चा अपनी राह पर आगे बढ़ गया। तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति कैंप लगाना चाहता था। उस व्यक्ति को कुछ लकड़ियों की जरूरत थी। बच्चे ने इस व्यक्ति को लकड़ियां दे दीं और बदले में पानी और खाना मांग लिया। खाना और पानी लेकर वह खुशी-खुशी बूढ़े व्यक्ति और हिरन के पास पहुंचा।

बच्चे ने हिरन और बूढ़े व्यक्ति की जरूरतों को पूरा किया तो दोनों बहुत खुश हो गए। बच्चा अपने घर चला गया। इस घटना के कुछ दिन बाद बच्चा लकड़ी की तलाश में एक जाते हुए जंगली खाले में गिर गया। वह दर्द से कराह रहा था। तभी उधर से जा रहे उसी बूढ़े व्यक्ति ने उसे देख लिया, जिसे उसने खाना खिलाया था। बूढ़े व्यक्ति ने बच्चे को तुरंत खाले से बाहर निकालकर उसको राहत देने की कोशिश की। बच्चे के हाथ और पैर में घाव हो गए थे।

अचानक ही वहां वह हिरन भी पहुंच गया,जिसे बच्चे ने पानी पिलाया था। हिरन ने तुरंत जंगल की ओर दौड़ लगाई और कुछ ही देर में जड़ी बूटियां लेकर वहां पहुंच गया। बूढ़े व्यक्ति ने बच्चे के घावों पर जड़ी बूटियों का लेप लगाया, जिससे उसका दर्द दूर होने लगा और घावों में राहत मिली। दोनों ने बच्चे को उसके घर तक पहुंचने में मदद की। बूढ़ा व्यक्ति और हिरन बच्चे की मदद करके काफी खुश हो रहे थे। इस कहानी का संदेश यह है कि अगर आप दूसरों की मदद करते हैं तो वे आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *