कोविड-19ः पर्यटनस्थलों पर भीड़ नियंत्रण, लगा लंबा जाम

Rajesh Pandey

देहरादून। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर पिकनिक स्पॉट्स पर भीड़ नियंत्रण जरूरी हो जाता है, इसलिए पुलिस ने लोगों को रास्ते में ही रोक दिया। सहस्रधारा रोड पर रोके जाने से गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं।

Contents
देहरादून। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर पिकनिक स्पॉट्स पर भीड़ नियंत्रण जरूरी हो जाता है, इसलिए पुलिस ने लोगों को रास्ते में ही रोक दिया। सहस्रधारा रोड पर रोके जाने से गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं।कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नहीं होनेी चाहिए, लेकिन देहरादून और आसपास के पर्यटन स्थलों, पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों की भीड़ लग रही हैं। वीकेंड पर तो काफी भीड़ होती है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेडिंग लगा दीं।सहस्रधारा रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इनमें देहरादून और आसपास के इलाकों के साथ ही बड़ी संख्या में हरियाणा एवं यूपी के नंबरों के वाहन जाम में देखे गए। कई लोग तो कुछ देर बाद वापस लौट गए।कोविड-19 संक्रमण के दौर में लोगों को भी घरों से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए, पर यहां तो पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं।

कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नहीं होनेी चाहिए, लेकिन देहरादून और आसपास के पर्यटन स्थलों, पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों की भीड़ लग रही हैं। वीकेंड पर तो काफी भीड़ होती है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेडिंग लगा दीं।

सहस्रधारा रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इनमें देहरादून और आसपास के इलाकों के साथ ही बड़ी संख्या में हरियाणा एवं यूपी के नंबरों के वाहन जाम में देखे गए। कई लोग तो कुछ देर बाद वापस लौट गए।

कोविड-19 संक्रमण के दौर में लोगों को भी घरों से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए, पर यहां तो पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं।

 

Keywords:- #COVID19, #Coronainfection, #TouristdestinationofUttarkhand, #Picnicspots

 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *