By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Tribal Pride ICAR IISWC Dehradun: जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > Tribal Pride ICAR IISWC Dehradun: जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा शुरू
News

Tribal Pride ICAR IISWC Dehradun: जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा शुरू

Rajesh Pandey
Last updated: November 1, 2025 5:39 pm
Rajesh Pandey
6 months ago
Share
SHARE

Tribal Pride ICAR IISWC Dehradun 

Contents
150 जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलिवीर शहीद केसरी चंद्र और वीर नन्त राम नेगी को याद किया

Dehradun | News Live 24×7.com, 01 November, 2025
Tribal Pride ICAR IISWC Dehradun: भाकृअनुप–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा का शुभारंभ शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, डाकपथर, विकासनगर (देहरादून) में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के पादप विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जगमोहन सिंह तोमर ने की।

150 जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।

डॉ. तोमर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान जननायक थे, जिन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर ब्रिटिश अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

डॉ. तोमर ने आगे कहा कि जनजातीय समाज की पारंपरिक कृषि प्रणाली, पौध संरक्षण तकनीक और प्रकृति-आधारित जीवनशैली सतत विकास का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करती है।

वीर शहीद केसरी चंद्र और वीर नन्त राम नेगी को याद किया

Tribal Pride ICAR IISWC Dehradun: मुख्य वक्ता “गढ़ बैराट” पत्रिका के संपादक एवं समाजसेवी भारत सिंह चौहान ने जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान और योगदान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने वीर शहीद केसरी चंद्र और वीर नन्त राम नेगी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शहादत जनजातीय अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने जौनसार-बावर की पारंपरिक कला, संगीत और त्योहारों को भारत की सांस्कृतिक विविधता की धरोहर बताया।

Also Read: AI education from class 3 India: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में देश के सभी स्कूलों में तीसरी कक्षा से एआई पर पाठ्यक्रम शुरू होगा

कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अन्सुइया प्रसाद, जौनसार-बावर क्षेत्र के 50 से अधिक जनजातीय महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेश कौशल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। वैज्ञानिक डॉ. अनुपम बड ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मुन्ना लाल शर्मा, श्याम सिंह चौहान और बाला देवी आदि ने सहभागिता की।

You Might Also Like

Uttarakhand Char Dham Yatra: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले
सीडीएस जनरल अनिल चौहान, लोक गायक भरतवाण, माता मंगला, अभिनेता हेमंत पांडेय और चिकित्सक डॉ. कुड़ियाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान
नासा ने खोजे पृथ्वी जैसे सात ग्रह
Ancient Pottery Math Evidence: 8,000 साल पुरानी मिट्टी की कला में मिला “गणित का सबसे पुराना साक्ष्य”
कृषि उपजों के अच्छे दाम के लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था करें अफसरः सीएम
TAGGED:Bharat Singh ChauhanBirsa Munda JayantiCommunity developmentICAR IndiaICAR-IISWC DehradunJagmohan Singh TomarJaunsar-BawarSoil and water conservationtribal culture awarenesstribal heritageTribal Pride Fortnight 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article World Stroke Day AIIMS Rishikesh awareness and CPR training: ‘हर मिनट मायने रखता है’
Next Article Uttarakhand State Silver Jubilee Year: आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन में पौड़ी गढ़वाल की मीनाक्षी विजेता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?