राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में सहयोग के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवादः मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए प्रदेशवासियों को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कोरोना वारियर्स पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रदेशवासियों ने भी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग किया है। उसी का परिणाम है कि हम राज्य में कोरोना संक्रमण बढने की दर को काफी कम रखने में सफल रहे हैं। आमजन का इसी प्रकार साथ मिलता रहा तो कोरोना के खिलाफ लम्बी लड़ाई में अवश्य जीतेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में पहला मरीज 15 मार्च को मिला था और इसके बाद ही राज्य सरकार ने अपने स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू की बात कही और लॉकडाउन पूरे देश में लागू किया तब से आज तक एक महीना एक दिन हो गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि मैं सर्वप्रथम प्रदेशवासियों का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिस संयम अनुशासन से उन्होंने सहयोग दिया, उसी का परिणाम रहा कि उत्तराखंड आज कोरोना की रोकथाम में देश में तीसरे नंबर पर है। अभी तक 47 पॉजिटिव केस राज्य में आए हैं, जिनमें से 24 ठीक हो गए हैं।  इस गति को रोक पाने में हम तभी सफल हो पाए हैं जब आप सभी ने सहयोग दिया है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों व प्रशासनिक तंत्र ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है, पुलिस, सामाजिक संगठनों एवं आमजनों की भूमिका रही है, उसी का परिणाम है कि आज हम बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हम कोरोना मुक्त राज्य में शामिल हो जाएंगे, आप लोगों का सहयोग मिलता रहे। तीन मई तक प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा की है, उसमें हम इसी तरह से पूरे संयम के साथ आगे भी सहयोग देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अंतर्गत आमजन को हरसंभव सहायता पहुंचाने की कोशिश की गई है। जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं आने दी गई है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *