उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन और ई-हॉस्पिटल सेवा शुरू

Rajesh Pandey
  • ई-हास्पिटल सेवा दून मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई
  • मुख्यमंत्री ने किया टेलीमेडिसिन और ई हॉस्पिटल सेवाओं का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को प्रदेश में बहुप्रतीक्षित टेलीमेडिसिन सेवा और दून मेडिकल कॉलेज में ई-हॉस्पिटल सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 जैसी विश्वव्यापी महामारी में संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए अस्पतालों में भीड़ को कम करने जैसे उपायों में यह सेवा प्रभावी साबित होगी। साथ ही सुदूर क्षेत्रों जहां चिकित्सा सेवाओं के लिए विशेषज्ञों की राय की आवश्यकता होती है, वह भी पहुंच पाएगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि ई-हॉस्पिटल सेवा दीन दयाल चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून व जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में पहले से ही चलाई जा रही है।
एनआईसी से उपलब्ध टेलीमेडिसिन सॉफ्टवेयर को प्रदेश के जिला व अन्य चिकित्सालयों में प्रयोग में लाया जाएगा। यह सेवा https://ors.gov.in तथा https://ehospital.gov.in के माध्यम से उपलब्ध होगी।
वहीं CDAC से प्राप्त संजीवनी टेलीमेडिसिन सॉफ्टवेयर का उपयोग प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में किया जायेगा। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा https://esanjeevaniopd.inके माध्यम से उपलब्ध होगी। इस सेवा के लिए कोई भी रोगी मोबाइल फोन से भी चिकित्सकीय राय हासिल कर सकता है।
वर्तमान में यह सेवा जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, दीन दयाल चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून, बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर देहरादून, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी व दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में शुरू की गई है। भविष्य में सभी जिला चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेजों में विस्तारित की जाएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, डॉ. हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविन्द पाण्डेय, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती, उप महानिदेशक एनआईसी के नारायणन, स्वास्थ्य महानिदेशालय एवं एनआईसी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *