उत्तराखंड कांग्रेस की इस रणनीति से प्रत्याशियों में बदलाव की संभावना नहीं

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी कांग्रेस में कुछ प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है, पर पार्टी ने इस विरोध को शांत करने की जिम्मेदारी उन्हीं वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है, जिनके समर्थक टिकट नहीं मिलने पर नाराज हैं। इससे इस बात की पूरी संभावना है कि कांग्रेस किसी भी घोषित प्रत्याशी को वापस नहीं लेगी।

कांग्रेस ने 64 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत का भी विरोध किया जा रहा है, पर रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि वो 28 जनवरी को इसी सीट पर नामांकन करेंगे। कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे और प्रत्याशियों की क्षेत्र में स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ नेताओं ने बैठकें की।

बैठक के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 16 सीटों पर स्थिति चुनौतीपूर्ण होने की जानकारी देते हुए कहा कि इनसे निपटने के लिए जिम्मेदारियां दी गई हैं। आठ सीटों पर वो स्वयं तथा चार-चार सीटों पर प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल जिम्मेदारी संभालेंगे।

जानकारी के अनुसार, इनके अलावा पार्टी ने उन सीटों की जिम्मेदारियां भी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है, जहां प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने घोषित प्रत्याशियों का विरोध करने वाले नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप की रणनीति बनाई है। नाराज नेताओं और समर्थकों को मनाने का जिम्मा उनके ही नेताओं को सौंपा गया है। इससे कांग्रेस के किसी भी घोषित प्रत्याशी को वापस लेने की कोई संभावना नहीं है। यह संभावना इसलिए भी है, क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने काफी मंथन और सर्वे के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *