current AffairsFeaturedUttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ धाम के लिए रोप वे का शिलान्यास किया

₹1267 करोड़ की लागत से बनेगा 9.7 किमी. लंबा गौरीकुंड-केदारनाथ रोप वे

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री केदारनाथ धाम में ₹1267 करोड़ की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रोप वे का शिलान्यास किया। इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी।

प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख-समृद्धि की कामना की। आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी किए। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदाकिनी एवं सरस्वती आस्था पथ पर चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण व विकास कार्यों का निरीक्षण कर पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों से मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक शैला रानी रावत, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इससे पहले देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। उन्होंने अलकनंदा रिवर फ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button