FeaturedPoliticsUttarakhand

देखें वीडियो- उत्तराखंड में थाने के सामने पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे कसरत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व सीएम हरीश रावत का व्यायाम

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं। रावत हरिद्वार ग्रामीण की विधायक पुत्री अनुपमा रावत के साथ बहादराबाद थाना के सामने धरने पर बैठे हैं।

शनिवार सुबह रावत ने थाना परिसर में ठीक थाना बहादराबाद के भवन के सामने धरनास्थल पर व्यायाम किया। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी बेटी विधायक अनुपमा रावत ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत हरिद्वार जिला स्थित बहादराबाद थाना परिसर में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए और अब उनको परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मुकदमे वापस लिए जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।

 

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button