गन्ना किसानों को जल्द ही मिलेगी कोई खुशखबरी

Rajesh Pandey

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मानूबांस, हरिद्वार में “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। वहीं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में गन्ना किसानों को एक खुशखबरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं-

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा।

Contents
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मानूबांस, हरिद्वार में “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। वहीं कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में गन्ना किसानों को एक खुशखबरी दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया।मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा।ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा।ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा।लालवाला दाबूबांस में पुल निर्माण किया जाएगा।बुग्गावाला में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी।मानूबांस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी।ग्राम इब्राहिमपुर मसाई में इंटर कॉलेज की स्थापना की जाएगी।बुग्गावाला में विकासखंड की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है।राज्य के लिए विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। हम सम्मानित करने के लिए कोई राजनीति नहीं करते, जिसका उदाहरण स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी हैं, जिनको मरणोपरांत उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से नवाजा है।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि युवा राज्य के युवा मुख्यमंत्री उत्साह और उमंग के साथ प्रदेश के विकास हेतु कार्य कर रहे हैं। निश्चित रूप से धामी सरकार के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है।कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में गन्ना किसानों के लिए एक खुशखबरी दी जाएगी

ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा।

लालवाला दाबूबांस में पुल निर्माण किया जाएगा।

बुग्गावाला में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

मानूबांस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी।

ग्राम इब्राहिमपुर मसाई में इंटर कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

बुग्गावाला में विकासखंड की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है।

राज्य के लिए विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। हम सम्मानित करने के लिए कोई राजनीति नहीं करते, जिसका उदाहरण स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी हैं, जिनको मरणोपरांत उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से नवाजा है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि युवा राज्य के युवा मुख्यमंत्री उत्साह और उमंग के साथ प्रदेश के विकास हेतु कार्य कर रहे हैं। निश्चित रूप से धामी सरकार के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में गन्ना किसानों के लिए एक खुशखबरी दी जाएगी

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *