Digital education in Uttarakhand: स्विफ्ट लैब में टैबलेट पर अंगुलियां फेराते ही खिल उठे बच्चों के चेहरे, जीआईसी श्रीनगर में अटल टिंकरिंग लैब खुली

Rajesh Pandey

Digital education in Uttarakhand: श्रीनगर/देहरादून, 23 मई 2026ः  उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में शिक्षा, तकनीक एवं आधारभूत विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में स्विफ़्ट स्कूल के तहत आधुनिक पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लैब में जैसे ही छात्र-छात्राओं ने टैबलेट पर अपनी अंगुलियां फेरीं, उनके चेहरे उत्साह और खुशी से खिल उठे।

Also Read: UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती, आवेदन 13 मई से

Digital education in Uttarakhand: इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य बच्चों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसी दिशा में कान्वे जीनियस फाउंडेशन के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट एवं स्विफ्ट स्कूलों में परिवर्तित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग प्रोग्राम के तहत विद्यालय में डिजिटल लैब स्थापित की गई है, जहां विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इन टैबलेट्स में विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया ई-लर्निंग कंटेंट मौजूद रहेगा। इसके लिए प्रत्येक छात्र की अलग आईडी बनाई गई है, जिसके माध्यम से वह लॉग इन कर विभिन्न विषयों का अध्ययन कर सकेगा।

Digital education in Uttarakhand: डॉ. रावत ने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का निरंतर आकलन भी किया जाएगा। प्रत्येक विषय एवं अध्याय के बाद विद्यार्थियों को क्विज दिए जाएंगे। निर्धारित प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ही छात्र अगले स्तर का कंटेंट एक्सेस कर पाएंगे। यदि किसी छात्र को कम अंक प्राप्त होते हैं तो उसको पुनः अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वह सुधार कर अगले स्तर तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सीखने की क्षमता को भी मजबूत करेगी।

इस अवसर पर डॉ. रावत ने राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन लैब्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, रोबोटिक्स एवं डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और प्रयोगात्मक सीखने के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का विकास होगा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सरोज सिंह मेहरा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुशला नाथ, कान्वे जीनियस फाउंडेशन के स्टेट हेड शलभ गुप्ता, पार्षद दिनेश पटवाल एवं अंजना डोभाल सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *