By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड से साल दर साल तेजी से बढ़ रहा निर्यातः मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > current Affairs > उत्तराखंड से साल दर साल तेजी से बढ़ रहा निर्यातः मुख्यमंत्री
current AffairsFeaturedUttarakhand

उत्तराखंड से साल दर साल तेजी से बढ़ रहा निर्यातः मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey
Last updated: September 21, 2021 6:17 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाणिज्य उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों व ट्रांसपोर्ट की अनेक बाधाओं के बावजूद उत्तराखंड राज्य साल दर साल निर्यात में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार के एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स में उत्तराखंड को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है।

मंगलवार को देहरादून के एक होटल में आयोजित उत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाते समय वाणिज्य सप्ताह का आयोजन किया जाना सराहनीय है। वाणिज्य उत्सव का मुख्य उद्देश्य आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना एवं विशेष रूप से भारत से निर्यात को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा, पिछले पांच साल में ही उत्तराखंड ने निर्यात के मामले में करीब दोगुना से अधिक की बढ़त हासिल की है। वर्ष 2017-18 में उत्तराखंड से 10,836 करोड़ तथा 2020-21 में बढ़कर 15,914 करोड़ रुपये का सामान निर्यात हुआ।

सीएम ने कहा, राज्य में आटोमोबाइल व फार्मा इकाइयां सबसे बड़े निर्यातक क्षेत्र के रूप में उभरे हैं। इनके अलावा उत्तराखंड से पुष्प उत्पादन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, जैविक उत्पाद, सगंध-औषधीय पौधे, जैव प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प की वस्तुओं का निर्यात विदेशों में होता है।

राज्य में निर्यात क्षमता और राज्य से निर्यात योग्य उत्पादों एवं सेवाओं को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने के लिए भारत को एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में प्रतिस्थापित करने के लिए वाणिज्य उत्सव का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड उत्तर भारत में अपनी प्रगतिशील नीतिगत ढांचे, गुणवत्तापूर्ण जनशक्ति की उपलब्धता तथा अच्छी कानून व्यवस्था के कारण पसंदीदा निवेश गन्तव्य बन गया है।

मैनुफैक्चरिंग सेक्टर का राज्य के जीएसडीपी में 36 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। सरकार अपनी अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र के योगदान को सुधारने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है और पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया गया है।

उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड डीपीआईआईटी की बिजनेस रिफॉर्म एक्शन पॉइंट रैंकिंग में शीर्ष राज्यों में से एक है। राज्य की निवेश संवर्धन एजेंसी को इन्वेस्ट इंडिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इनलैंड कनटेनर डिपो (आईसीडी) की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे है। राज्य ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख क्षेत्रों  कृषि, स्वास्थ्य और आयुष, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल एवं एलाइड, पर्यटन और आतिथ्य, हथकरघा और हस्तशिल्प, शैक्षिक सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की भी पहचान की है। हमारा लक्ष्य 30,000 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं के निर्यात के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में और अधिक उद्योग स्थापित हों, इसके लिए हमारे उद्यमी ही हमारे ब्रांड एम्बेसडर रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार  सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र को लेकर काम कर रही है। हम उद्योगों से जुड़े लोगों की समस्याओं का सरलीकरण कर समाधान करेंगे और साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी होगा। उत्तराखंड में जितने भी उद्योग स्थापित हुए है, उनकी समस्याओं को दूर कर उन्हें विकास और ग्रोथ के हर अवसर दिए जाएंगे। साथ ही, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड दुनिया के उद्योगपतियों के लिए एक इंडस्ट्रियल डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। हमारी सरकार का देश के तमाम उद्योगपतियों के साथ संवाद जारी है।

 

Contents
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाणिज्य उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों व ट्रांसपोर्ट की अनेक बाधाओं के बावजूद उत्तराखंड राज्य साल दर साल निर्यात में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार के एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स में उत्तराखंड को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है।मंगलवार को देहरादून के एक होटल में आयोजित उत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाते समय वाणिज्य सप्ताह का आयोजन किया जाना सराहनीय है। वाणिज्य उत्सव का मुख्य उद्देश्य आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना एवं विशेष रूप से भारत से निर्यात को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा, पिछले पांच साल में ही उत्तराखंड ने निर्यात के मामले में करीब दोगुना से अधिक की बढ़त हासिल की है। वर्ष 2017-18 में उत्तराखंड से 10,836 करोड़ तथा 2020-21 में बढ़कर 15,914 करोड़ रुपये का सामान निर्यात हुआ।सीएम ने कहा, राज्य में आटोमोबाइल व फार्मा इकाइयां सबसे बड़े निर्यातक क्षेत्र के रूप में उभरे हैं। इनके अलावा उत्तराखंड से पुष्प उत्पादन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, जैविक उत्पाद, सगंध-औषधीय पौधे, जैव प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प की वस्तुओं का निर्यात विदेशों में होता है।राज्य में निर्यात क्षमता और राज्य से निर्यात योग्य उत्पादों एवं सेवाओं को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने के लिए भारत को एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में प्रतिस्थापित करने के लिए वाणिज्य उत्सव का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड उत्तर भारत में अपनी प्रगतिशील नीतिगत ढांचे, गुणवत्तापूर्ण जनशक्ति की उपलब्धता तथा अच्छी कानून व्यवस्था के कारण पसंदीदा निवेश गन्तव्य बन गया है।मैनुफैक्चरिंग सेक्टर का राज्य के जीएसडीपी में 36 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। सरकार अपनी अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र के योगदान को सुधारने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है और पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया गया है।उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड डीपीआईआईटी की बिजनेस रिफॉर्म एक्शन पॉइंट रैंकिंग में शीर्ष राज्यों में से एक है। राज्य की निवेश संवर्धन एजेंसी को इन्वेस्ट इंडिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता घोषित किया गया है।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इनलैंड कनटेनर डिपो (आईसीडी) की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे है। राज्य ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख क्षेत्रों  कृषि, स्वास्थ्य और आयुष, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल एवं एलाइड, पर्यटन और आतिथ्य, हथकरघा और हस्तशिल्प, शैक्षिक सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की भी पहचान की है। हमारा लक्ष्य 30,000 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं के निर्यात के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में और अधिक उद्योग स्थापित हों, इसके लिए हमारे उद्यमी ही हमारे ब्रांड एम्बेसडर रहेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार  सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र को लेकर काम कर रही है। हम उद्योगों से जुड़े लोगों की समस्याओं का सरलीकरण कर समाधान करेंगे और साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी होगा। उत्तराखंड में जितने भी उद्योग स्थापित हुए है, उनकी समस्याओं को दूर कर उन्हें विकास और ग्रोथ के हर अवसर दिए जाएंगे। साथ ही, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड दुनिया के उद्योगपतियों के लिए एक इंडस्ट्रियल डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। हमारी सरकार का देश के तमाम उद्योगपतियों के साथ संवाद जारी है।

You Might Also Like

कोरोना संक्रमण के दौरान उत्तराखंड में 156 बच्चों ने माता-पिता को खो दिया
देहरादून, उत्तरकाशी सहित पांच जिलों में आज भारी वर्षा की संभावना
उत्तराखंड चुनावः भाजपा की पहली सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट
बीमार ऊंट और रिश्तेदार
उत्तराखंड में 200 करोड़ के पैकेज से पर्यटन व्यवसाय को मिलेगी राहत
TAGGED:Amrit MahaotsavaCM UttarakhandExports from UttarakhandPharma Sector in UttarakhandUttarakhand CMVanijay Mahotsava
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हम शर्मिंदा हैंः इसलिए बच्चों के साथ बैग लेकर स्कूल तक आठ किमी. पैदल चले
Next Article सिमलास ग्रांट में फसल बर्बाद कर रहे हाथी, किसानों का सीएम को ज्ञापन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?