Empower Society के संरक्षक पांच दिवसीय दौरे पर, चमोली- रुद्रप्रयाग में ग्रामीणों से मिलेंगे

Rajesh Pandey

Empower Society:  देहरादून, 08 सितम्बर, 2025ः महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण आजीविका एवं बाल विकास तथा रोजगारपरक गतिविधियों से जुड़ी एम्पावर सोसाइटी देहरादून के संरक्षक त्रिदीप चक्रवर्ती पांच दिवसीय दौरै पर देहरादून पहुंच गए। नॉर्थ ईस्ट से आए संरक्षक चक्रवर्ती इस दौरान चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में सोसाइटी के कार्यों की समीक्षा करेंगे और आपदा प्रभावित ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगे।

एम्पावर सोसाइटी (Empower Society)की सचिव मोनीदीपा सरमा ने बताया, संरक्षक चक्रवर्ती संस्था के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सत्र को संबोधित करने के साथ, संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही, संस्था की भविष्य की कार्यनीति पर भी चर्चा करेंगे। सोमवार को संस्था से कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर संरक्षक का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि संस्था देहरादून सहित उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ग्रामीणों की आजीविका संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन करती है। स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका के लिए कई कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। बांस, रिंगाल पर आधारित प्रशिक्षण के साथ ही उत्पादन एवं विपणन पर भी विशेष कार्य किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पौधारोपण अभियान सहित पर्यावरण संरक्षण के अभियानों पर फोकस किया जा रहा है। वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए ऊर्जा जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

एफटीवी एशियन फैशन टूरः एम्पावर सोसाइटी के सहयोग से पारंपरिक पहनावे की झलक

संस्था की सचिव मोनीदीपा सरमा ने बताया,चमोली और रुद्रप्रयाग के भ्रमण के दौरान संरक्षक चक्रवर्ती संस्था द्वारा कराए गए वाटरशेड के कार्यों तथा आजीविका संवर्धन कार्यों के बारे में ग्रामीणों के बात करेंगे। इस दौरान दोनों जिलों में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित ग्रामीण परिवारों से भी मिलेंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *