उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियरों की नौकरियों के लिए आवेदन का मौका

Rajesh Pandey
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत अवर अभियंताओं के 76 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2021 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है।

नियुक्तियों के संबंध में आयोग के विज्ञापन को पढ़ने के लिए क्लिक करें- आयोग का विज्ञापन 

Contents
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत अवर अभियंताओं के 76 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2021 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है।इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का अनुमानित समय जून 2022 बताया गया है।आयोग ने नियुक्तियों के संबंध में विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के अनुसार उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVN) के तहत अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (जानपद) के 25 रिक्त पदों, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन (PTCUL) में अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (जानपद) के पांच, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के अन्तर्गत कनिष्ठ अभियन्ता के दस तथा जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVN) के अन्तर्गत अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (विद्युत एवं यांत्रिकी) के 25 रिक्त पदों तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अवर अभियन्ता के 11 रिक्त पदों अर्थात कुल 76 रिक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 28 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का अनुमानित समय जून 2022 बताया गया है।
आयोग ने नियुक्तियों के संबंध में विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के अनुसार उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVN) के तहत अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (जानपद) के 25 रिक्त पदों, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन (PTCUL) में अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (जानपद) के पांच, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के अन्तर्गत कनिष्ठ अभियन्ता के दस तथा जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVN) के अन्तर्गत अवर अभियन्ता (प्रशिक्षु) (विद्युत एवं यांत्रिकी) के 25 रिक्त पदों तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अवर अभियन्ता के 11 रिक्त पदों अर्थात कुल 76 रिक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 28 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर्स के 776 पदों पर नौकरियां, आवेदन करें

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *