By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
ElectionFeatured

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey
Last updated: March 21, 2022 5:58 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
PS Dhami
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल ने सोमवार शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में पुष्कर सिंह धामी को अपना नेता चुना है। धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे।

Pushkar Singh Dhami announced as the leader of the Uttarakhand Bharatiya Janata Party Legislature Party.

(File Pic) pic.twitter.com/oh7KVRuPBo

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 21, 2022

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा था। उनको मुख्यमंत्री के रूप में प्रचारित किया गया था। भाजपा ने इस चुनाव में 47 सीटें हासिल करके एक बार फिर सत्ता के बहुमत हासिल कर लिया था, लेकिन धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे, इस पर उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं कम हो गई थीं।

धामी के अलावा अन्य नामों को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताया जा रहा था। अब भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर धामी पर विश्वास व्यक्त किया है और पार्टी के विधायक दल ने उनको अपना नेता चुना है। अब धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 12वें मुख्यमंत्री होंगे।

उत्तराखंड में यह पहला मौका है, जब किसी दल ने सत्ता में रहते हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया हो। उत्तराखंड में 2002 से हो रहे चुनाव में कांग्रेस, 2007 में भाजपा, 2012 में फिर कांग्रेस तथा इसके बाद 2017 और 2022 में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है।

2017 में भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, बाद में करीब चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ले लिया गया था। उनके बाद तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा। तीरथ सिंह रावत के बाद धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। धामी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही भाजपा ने विधानसभा लड़ा और बहुमत हासिल किया।

 

You Might Also Like

उत्तराखंड में आशा संगिनी पोर्टल लांच
प्रेरक कहानीः ऐसे ही खूबसूरत नहीं है यह कप प्लेट
Uttarakhand: कम से कम 250 तक की आबादी वाली बसावटों तक पहुंचेगी बारहामासी सड़क
यूपी में चुनावः उत्तराखंड में मसूरी सीट पर सबसे ज्यादा वोटर और राजनीति की बड़ी शख्सियतें
हरीश रावत ने राहुल गांधी को चिट्ठी में बता डाली ‘दिल की बात’
TAGGED:Chief Minister UttarakhandPS DhamiUttarakhand Chief ministerUttarakhand CM
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article गौरैया को ड्राइंग रूम में नहीं दिल में बसाना होगा : प्रो. शास्त्री
Next Article पुष्कर सिंह धामी को पूरा विश्वास था मुख्यमंत्री उनको ही बनना है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?