पुष्कर सिंह धामी को पूरा विश्वास था मुख्यमंत्री उनको ही बनना है

Rajesh Pandey
फोटो सोशल मीडिया से लिया है

देहरादून। इसको कहते हैं दृढ़ विश्वास। पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई,2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे, तब से लेकर आज तक उन्होंने अपने उस ट्वीट को पिन करके रखा है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में दी गई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया था।

यह ट्वीट आज भी उनके ट्विटर हैंडल पर सबसे ऊपर है, उन्होंने इसको पिन किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके इस ट्वीट में लगभग नौ माह बाद भी किसी तरह के परिवर्तन करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि धामी को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है, भाजपा विधायक दल ने उनको यह जिम्मेदारी दी है।

 

चार जुलाई,2021 के इस ट्वीट को आज तक पिन रखा गया है, इस आधार पर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि धामी को इस बात का पूरा विश्वास था कि वो ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि उनका यह विश्वास उस समय संशय में आ गया था, जब उनको खटीमा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। पर, भाजपा हाईकमान ने उन पर विश्वास व्यक्त किया है और उनको मुख्यमंत्री चुना है।

 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *