पीएम श्री जीपीएस माजरी ग्रांट प्रथमः समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

Rajesh Pandey

Indian Language Summer Camp: माजरी ग्रांट (देहरादून), 5 जून 2025: पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय, माजरी ग्रांट प्रथम में आयोजित दस दिवसीय भारतीय भाषा एवं बोली समर कैंप का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

समापन समारोह में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ऋषि, चेतन, और प्रशांत ने बाजी मारी, जबकि प्राइमरी वर्ग में दीपू, दीपांशी, और अनुज ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रशांत, रोशनी, और दीपांशी ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। इन सभी विजयी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही, समर कैंप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए

Also Read: पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट 1 का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मना

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्राइमरी शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने कहा कि इस तरह के समर कैंप (Indian Language Summer Camp) बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के समर कैंप में बच्चों ने अपने देश और प्रदेश की एक नई भाषा को समझने का प्रयास किया। उन्हें पंजाबी और गढ़वाली में बातचीत करना सिखाया गया, जिससे वे अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़ सके और पारंपरिक वस्तुओं व व्यंजनों से परिचित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत, सभी उपस्थित महानुभावों द्वारा एक-एक पौधे का रोपण भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बृजमोहन जी, पूर्व कमांडो विनोद पाल, नरेंद्र खरोला, जितेंद्र मास्टर, नरेंद्र सागर, प्रधानाध्यापिका नीरा देवी, त्रिविक्रम सिंह, प्रीति रावत, उपमा शर्मा, अनीता चौहान, शशि बाला, ज्योति, अनु, दीपक, और शिवानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *