PM-POSHAN Yojana Scam: मिड डे मील योजना में घोटाले की जांच एसआईटी करेगी, शिक्षा मंत्री ने अनुमोदन किया

Rajesh Pandey
Uttarakhand primary teacher counseling

PM-POSHAN Yojana Scam: देहरादून, 6 सितम्बर, 2025ः उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री, डॉ. धन सिंह रावत ने मिड डे मील योजना यानी पीएम-पोषण योजना (प्रधानमंत्री पोषण योजना) और शक्ति निर्माण योजना में हुए ₹3.18 करोड़ के घोटाले की जांच एसआईटी (SIT) को सौंपने का अनुमोदन कर दिया है। यह घोटाला देहरादून के पीएम पोषण प्रकोष्ठ में हुआ था।

Also Read: Uttarakhand new school curriculum: उत्तराखंड: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब स्कूलों में 240 दिन चलेंगी कक्षाएं

शिक्षा मंत्री के अनुसार, विभागीय जांच में यह सामने आया कि देहरादून जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालय में उपनल (UPNL) के माध्यम से काम कर रहे एमआईएस समन्वयक (MIS Coordinator) ने अपने तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग करके 2023-24 से 2025-26 के बीच सरकारी धन की हेराफेरी की। ऑनलाइन माध्यम से यह धनराशि अज्ञात खातों में ट्रांसफर की गई। हालांकि इस प्रकरण में किसी अन्य कार्मिक की प्रत्यक्ष संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, उस अवधि के दौरान काम कर रहे आधा दर्जन जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) और वित्त एवं लेखाधिकारी भी जांच के दायरे में हैं, जो अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने में असफल पाए गए।

PM-POSHAN Yojana Scam

डॉ. रावत ने कहा है कि इस घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में इस तरह की घटनाएँ न हों, इसके लिए वित्तीय और गोपनीय कार्य केवल जिम्मेदार और स्थायी कर्मचारियों को ही सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *