इस स्कूल में बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रधानाध्यापक ने की यह अनूठी पहल

Rajesh Pandey
डोईवाला। न्यूज लाइव ब्यूरो
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की जुलाई माह की बैठक में छात्रों की शैक्षिक प्रगति, शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए निःशुल्क यूनीफॉर्म उपलब्ध कराने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान निपुण भारत मिशन, परख प्रश्नोत्तरी, मिशन आरंभ, एनीमिया मुक्त भारत के लिए आयरन-फॉलिक एसिड टेबलेट के प्रयोग तथा माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को प्रोत्साहन दिए जाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में सभी कक्षा अध्यापिकाओं ने अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपुण भारत मिशन पहल में वर्ष 2026 तक ग्रेड 3 तक के बच्चों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) प्रदान करना है।
इसी प्रकार परख एवं मिशन आरंभ छात्रों के ज्ञान एवं कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे उपयोगी कार्यक्रम हैं, जिनमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत यह बात प्रमुखता से आई है कि बच्चों में खून की कमी है। भारत सरकार एनीमिया मुक्त भारत अभियान चला रही है, जिसके अंतर्गत विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक दिन आयरन-फॉलिक एसिड की टेबलेट खिलायी जानी है।
विद्यालय में छात्रों की नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के लिए माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से सौ रुपये मूल्य की पाठय सामग्री पुरस्कार में देने की घोषणा की गई। जुलाई माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिये कक्षा 5 की छात्रा रितिका को विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा ने पुरस्कार प्रदान किया।
बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों ने विद्यालय विकास एवं छात्रों की शैक्षिक प्रगति के लिए विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। बैठक के अंत में, उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा घर पर भी उनकी पढ़ाई में यथासंभव सहयोग करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी, सहायक अध्यापिका उषा चौधरी, रुचि सेमवाल, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, डीएलएड प्रशिक्षु नवीन कुमार, अभिभावक देवेन्द्र प्रसाद पैन्यूली, रूपा, प्रेमा, शोभा देवी, आशा, पूजा पुन, मीनाक्षी, ललित, अली, नीतू थापा, मंजू, लक्ष्मी देवी, चंदा, गुलिस्तां, शफूरा, हमीदा, गुड़िया, लक्ष्मी देवी, अंजना, विरेन्द्र, सरस्वती, माया देवी, शिवाना समेत अन्य अभिभावक तथा भोजन माता नीलिमा थापा उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *