उत्तराखंड में अवैध खनन पर सख्ती के आदेश, अब तक हुई कार्रवाई रिपोर्ट तलब

Rajesh Pandey
सुसवा नदी।
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने प्रदेश में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से अवैध खनन पर रोक संबंधी पूर्व के आदेशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है।
मुख्य सचिव डॉ. संधु की ओर से जारी आदेश में पुलिस महानिदेशक, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई और समस्त जिलाधिकारियों से कहा है, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्रभावी रोकथाम और पूर्ण रूप से अंकुश लगाने संबंधी पूर्व के आदेश पर की गई कार्रवाई और क्रियान्वयन की रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराएं।
मुख्य सचिव ने कहा कि खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्रभावी रोकथाम एवं पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *