By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: हरीश रावत और हरक सिंह की दबाव की राजनीति को जनता ने पसंद नहीं किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > हरीश रावत और हरक सिंह की दबाव की राजनीति को जनता ने पसंद नहीं किया
ElectionFeaturedUttarakhand

हरीश रावत और हरक सिंह की दबाव की राजनीति को जनता ने पसंद नहीं किया

Rajesh Pandey
Last updated: March 10, 2022 5:15 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव की घोषणा से पहले ही दो नेताओं कांग्रेस के हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने जुबानी जंग से राज्य में सियासी माहौल गरमा दिया था। उन दिनों ये नेता ही मीडिया की सुर्खियां बन रहे थे। दरअसल हरक सिंह अपनी पूर्व की पार्टी भाजपा और हरीश रावत कांग्रेस में राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। दबाव बनाने की वजह से हरक सिंह को भाजपा ने निष्कासित कर दिया था।

हरीश रावत चाहते थे कि कांग्रेस उनको मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके पूरे चुनाव की बागडोर उनके हाथों में सौंप दे और वो अपनी इच्छा से पार्टी प्रत्याशियों का चयन करें। इसलिए उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को असहज स्थिति में ला दिया था। पार्टी की घोषणाओं से इतर रावत अलग से अपनी घोषणाएं कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस के चुनाव अभियान में हरीश रावत ने ही जान फूंकने का काम किया था। उनकी पद यात्राएं, सोशल मीडिया पर दमदार मौजूदगी ने कांग्रेस के चुनाव अभियान को बहुत आगे बढ़ाया। पर बीच-बीच में उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने कांग्रेस को बेचैन भी किया।

टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता अलग-अलग खेमों में दिखाई दिए। हालांकि कुछ सीटों को लेकर वो एक भी हुए। बगावत और एक दूसरे खेमे को संतुष्ट करने के लिए घोषित टिकटों में फेरबदल किया गया।  हालात यह हो गए कि हरीश रावत को रामनगर सीट छोड़कर लालकुआं जाना पड़ा। वहीं उनकी बेटी अनुपमा को भी टिकट मिल गया। प्रीतम सिंह भी अपने चेहतों को टिकट दिलवाने में सफल रहे। टिकटों के बंटवारे में खेमेबंदी हावी होने का परिणाम चुनाव में दिखाई दिया।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री रहते हुए भाजपा को बार-बार असहज करने वाले हरक सिंह रावत भी बड़े दावे करते रहे। दरअसल, हरक सिंह रावत अपने लिए मनचाही सीट मांग रहे थे और अपनी पुत्रवधु को चुनाव लड़ाना चाहते थे। उन्होंने राज्य की 30 सीटों पर अपना प्रभाव होने का दावा भी किया था। हालात यह हो गए कि भाजपा ने उनको निष्कासित कर दिया। कई दिन तक उत्तराखंड की राजनीति हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बीच जुबानी जंग पर ही फोकस हो गई। बाद में कई दिनों के इंतजार के बाद हरक सिंह को कांग्रेस में एंट्री मिली।

अब इन दोनों नेताओं को जनता ने विधानसभा चुनाव में नकार दिया, हालांकि हरक सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा, पर लैंसडौन सीट पर उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं रुझान में दूसरे नंबर पर रहीं। राज्य की राजनीति में खासा प्रभाव रखने का दावा करने वाले हरक सिंह रावत भी कांग्रेस में एंट्री के वक्त अपने दावे और वादे के अनुसार कोई कमाल नहीं दिखा पाए। यहां तक कि वो अपनी पुत्रवधु को भी चुनाव में बढ़त नहीं दिला पाए। वहीं लालकुआं सीट पर हरीश रावत ने चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा से पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

 

You Might Also Like

World Premature Month: AIIMS Rishikesh में समय से पहले जन्मे 14 बच्चे और उनके अभिभावक सम्मानित
डेंगू के खिलाफ जंग के लिए जनता के बीच पहुंचे स्वास्थ्य सचिव
Uttarakhand Election 2022: आखिरकार हरीश रावत ने कांग्रेस के लिए कह दी अपने मन की बात
जब घरों को गाड़ियों में ले जा सकते हो, तो क्या पीठ पर ढोए जाने वाले हल नहीं बना सकते?
वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में तेजी लाएं अफसरः मुख्यमंत्री
TAGGED:Harak Singh RawatHarish RawatPressure politicsUttarakhand Election 2022
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article देहरादून की कैंट सीट पर भाजपा की सविता कपूर जीतीं, देहरादून जिले से पहली महिला विधायक
Next Article उत्तराखंड चुनावः डोईवाला में भाजपा के बृजभूषण गैरोला विजयी, इतने वोटों से जीते गैरोला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?