देहरादून शहर में पलटन बाजार सहित कई जगहों पर बनेंगे पिंक टॉयलेट

Rajesh Pandey
देहरादून का घंटाघर। फोटो- सार्थक पांडेय
देहरादून। देहराूदन शहर के पलटन बाजार एवं अन्य स्थलों पर महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने के संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने कार्यालय में संबंधित विभागों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बाजारों एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट बनाने अति आवश्यक हैं। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुछ स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।
यहां बनाए जाने हैं पिंक टॉयलेट
अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि पिंक टायलेट के लिए राजीव गांधी काम्पलेक्स, गेलॉर्ड शूज के पास, कोतवाली रमेश बुक डिपो के समीप, डिस्पेंसरी रोड पार्किंग स्थल के समीप, राजा रोड, राजा रोड-2, तहसील चौक, तहसील फुटब्रिज के पास स्थान चिह्नित किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने क्या कहा
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां-जहां पर स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं, वहां के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार करें। अन्य स्थलों का भी चयन कर लिया जाए, जहां पर महिलाओं के लिए टॉयलेट बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। विशेषकर बाजारों में जहां आमजन खरीदारी करने आते हैं तथा टॉयलेट नहीं होने की वजह से असुविधा का सामना करते हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया जिन स्थानों पर शौचालय पहले से हैं, उनकी मरम्मत की जानी है, ऐसे स्थानों पर कार्ययोजना तैयार करते हुए तत्काल मरम्मत की कार्यवाही करें। जीर्ण-शीर्ण अवस्था वाले टॉयलेट की मरम्मत कराएं।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *