Dehradun voter list revision 2026: देहरादून, 14 जुलाई, 2026: फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के एक जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया। इसके बाद, 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सुधार के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in अथवा Voter Helpline App के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Dehradun voter list revision 2026: जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अपने नाम की पुष्टि मतदाता सूची में अवश्य कर लें। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन आवश्यक है तो निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करें।
नया मतदाता बनने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन किया जा सकता है।
मृतक, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 भरा जा सकता है।
मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रपत्र-8 में आवेदन किया जा सकता है।
Dehradun voter list revision 2026: जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान के दौरान पात्र नागरिकों, युवाओं एवं नए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।



